विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'ऐ दिल है मुश्किल' कंट्रोवर्सी ख़त्म होने से 'रईस' के प्रोडयूसर्स को राहत!

By Manoj KumarEdited By:
Published: Tue, 25 Oct 2016 11:12 AM (IST)Updated: Tue, 25 Oct 2016 11:41 AM (IST)

'रईस' को राहुल ढोलकिया डायरेक्ट कर रहे हैं और फ़िल्म शाह रूख़ शराब तस्कर के रोल में हैं। फ़िल्म में नवाज़उद्दीन सिद्दीकी पुलिस अफ़सर का किरदार निभा रहे हैं।

News Article Hero Image

मुंबई। 'ऐ दिल है मुश्किल' में पाकिस्तानी कलाकारों का मुद्दा सुलझ जाने से फ़रहान अख़्तर और रितेश सिधवानी बेहद ख़ुश हैं क्योंकि इनकी फ़िल्म 'रईस' को बहुत बड़ी राहत मिल गई है। 'रईस' से अब पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा ख़ान को रिप्लेस नहीं करना होगा, जिसमें प्रोड्यूसर्स आर्थिक नुक़सान से बच जाएंगे।

'रॉक ऑन 2' के ट्रेलर लांच के दौरान पूछे जाने पर रितेश ने बताया कि वो वाकई अब रिलीफ़ महसूस कर रहे हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनावपूर्ण रिश्तों के मद्देनज़र काफी वक़्त से बॉलीवुड में पाकिस्तानी कलाकारों का विरोध किया जा रहा था, जिसकी वजह से करण जौहर की 'ऐ दिल है मुश्किल' और फ़रहान अख़्तर की 'रईस' की रिलीज़ को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं। पिछले दिनों एमएनएस के पीछे हटने के बाद अब दोनों फ़िल्में बिना किसी रुकावट के रिलीज़ हो सकेंगी। 'ऐ दिल है मुश्किल' तो 28 अक्टूबर को रिलीज़ हो रही है। मगर 'रईस' के सामने दिक्कत ये थी कि ये अगले साल जनवरी में रिलीज़ के लिए स्लेटिड है।

Big Clash: शिवाय और ऐ दिल है मुश्किल में किसकी मनेगी दिवाली

ख़बरें आई थीं कि फ़िल्म के प्रोड्यूसर्स फ़रहान और रितेश माहिरा को रिप्लेस करने की प्लानिंग कर रहे हैं, मगर अब उन्हें ऐसा नहीं करना होगा। 'रईस' को राहुल ढोलकिया डायरेक्ट कर रहे हैं और फ़िल्म शाह रूख़ शराब तस्कर के रोल में हैं। फ़िल्म में नवाज़उद्दीन सिद्दीकी पुलिस अफ़सर का किरदार निभा रहे हैं।

खेलने-कूदने की उम्र में आमिर ख़ान ने बना ली थी पहली फ़िल्म, जानें क्या था नामम

वैसे गौरी शिंदे की फ़िल्म 'डियर ज़िंदगी' को भी पाक कलाकार बैन की मुश्किल से निज़ात मिल गई है। इस फ़िल्म में पाकिस्तानी एक्टर अली ज़फ़र एक रोल में दिखाई देंगे। फ़िल्म में आलिया भट्ट लीड रोल में हैं, जबकि शाह रूख़ एक ख़ास भूमिका में दिखाई देंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।