विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 24, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

खेलने-कूदने की उम्र में आमिर खान ने बना ली थी पहली फिल्म, जानें क्या था का नाम

By Manoj KumarEdited By:
Published: Mon, 24 Oct 2016 10:36 AM (IST)Updated: Tue, 25 Oct 2016 08:04 AM (IST)

आदित्य ने किसी तरह शबाना आज़मी को एक प्रिव्यू थिएटर में फ़िल्म देखने के लिए राज़ी कर लिया। फ़िल्म देखने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। आमिर ख़ान ने भले ही फ़िल्मी फ़ैमिली में जन्म लिया हो और आज वो सुपर स्टार हों, लेकिन अपने करियर की शुरुआत में उन्होंने स्पॉट ब्वॉय तक का काम किया है।

आम तौर पर माना जाता है कि आमिर ख़ान ने 'क़यामत से क़यामत तक' से हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया था, मगर सच्चाई ये है कि बतौर एक्टर उनका डेब्यू इससे पहले हो चुका था। हाल ही में अक्षय मलवानी की लिखी बुक 'म्यूज़िक, मस्ती, मॉडर्निटी- द सिनेमा ऑफ़ नासिर हुसैन' की लांचिंग में आमिर ख़ान अपने परिवार के साथ शामिल हुए। इस इवेंट में आमिर ने अपने करियर के शुरुआती दिनों के बारे में बातचीत की। आमिर ने बताया कि उनकी पहली फ़िल्म असल में 40 मिनट की एक शॉर्ट फ़िल्म 'पैरानोइया' थी, जिसे आदित्य भट्टाचार्य ने डायरेक्ट किया था, बाद में आमिर के साथ उन्होंने 'राख़' बनाई।

एमएनएस के आगे झुकने के लिए शबाना आज़मी ने सीएम को सुनाई खरी-खरी

आमिर बताते हैं कि आदित्य और वो स्कूल के ज़माने से दोस्त थे और हाईस्कूल करने के फ़ौरन बाद उन्होंने इस शॉर्ट फ़िल्म का निर्माण किया था। इस फ़िल्म की मेकिंग के दौरान आमिर ने ना सिर्फ़ एक्टर, बल्कि प्रोडक्शन मैनेजर, असिस्टेंट डायरेक्टर और यहां तक कि स्पॉट ब्वॉय का भी काम किया था। आमिर ने अपने इस मेडन प्रोडक्शन वेंचर के बारे में किसी को नहीं बताया। यहां तक कि अपनी अम्मी से भी ये बात छिपाकर रखी। वो घर से कहकर निकलते थे कि हॉकी खेलने जा रहे हैं।

प्रियंका जग्गा का बिग बॉस के घर से बाहर जाना है फेक, जानें क्या है असली कहानी!

जब फ़िल्म बनकर तैयार हो गई तो आदित्य ने किसी तरह शबाना आज़मी को एक प्रिव्यू थिएटर में इसे देखने के लिए राज़ी कर लिया। फ़िल्म देखने के बाद शबाना ने कहा कि उन्हें फ़िल्म ज़्यादा समझ में नहीं आई, लेकिन उन्होंने नए 'एक्टर' के बारे में ज़रूर मालूमात की। जब शबाना को पता चला कि ये एक्टर ताहिर हुसैन का बेटा है तो उन्होंने कहा कि वो ताहिर साहब को बताएंगी कि उनका बेटा कितना ज़बर्दस्त एक्टर है, जिसके लिए आमिर ने मना कर दिया। आमिर को डर था कि घरवाले उनके एक्टिंग करियर को मंजूरी नहीं देंगे।

आमिर ख़ान ने खोला राज़, अभिनेता नहीं तो क्या होते आज

अब आमिर की फ़िल्म दंगल रिलीज़ होने वाली है, जिसमें वो एक पहलवान और कुश्ती कोच के रोल में हैं। इस फ़िल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज़ हुआ है और इसके लिए उनकी जमकर तारीफ़ हो रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।