विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 24, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Exclusive: प्रियंका जग्गा का बाहर जाना है फेक, जानें क्या है असली 'कहानी'!

By Manoj KumarEdited By:
Published: Mon, 24 Oct 2016 09:41 AM (IST)Updated: Mon, 24 Oct 2016 09:53 AM (IST)

एक्सपर्ट कमेंट देने वाली काम्या पंजाबी ने भी प्रियंका को सैल्यूट ठोका था। काम्या प्रियंका की गिव अप ना करने के आदत से इंप्रेस थीं।

News Article Hero Image

मुंबई। बिग बॉस सीजन 10 का पहला एलिमिनेशन हो चुका है। एक ही हफ्ते में सबकी नाक में दम करने वाली प्रियंका जग्गा घर से बाहर आ चुकी हैं, लेकिन प्रियंका के घर से निकलते वक़्त आपने कुछ बातो पर गौर किया क्या?सोचिये सोचिये हम किस बात की तरफ इशारा कर रहे हैं।

अरे इशारा तो हम नहीं, शो के दबंग होस्ट सलमान ख़ान ने किया है। समझने वाले समझ गए होंगे, जो ना समझे वो अनाड़ी हैं। दरअसल, प्रियंका का एलिमेनिशन एक प्री-प्लांड हैं। ऐसा हम नहीं, सूत्र कह रहे हैं। क़रीबी सूत्र के अनुसार प्रियंका को जान-बूझकर बाहर निकाला गया है, लेकिन वह खेल से बाहर नहीं हुई हैं। अब आप खुद सोचें ना, बिग बॉस है जहां, नौटंकी है वहां। फिर प्रियंका आउट कैसे जनाब। प्रियंका ने ही पूरे एक हफ्ते सीन क्रिएट किया है।

बिग बॉस 10 के घर से बाहर जाने वाली पहली कंटेस्टेंट बनीं प्रियंका जग्गा

आपने शो देखते वक़्त ग़ौर भी किया होगा कि घर से बाहर आने के बाद भी सलमान ने बार-बार प्रियंका से पूछा कि आप बाहर कैसे आ गयीं। आप तो अच्छा खेल रही थीं। खासतौर से 'पी टास्क' के बाद तो वह और अधिक स्ट्रांग कंटेंडर हो चुकी हैं। ऐसे में कैसे वो बिग बॉस की परीक्षा में फेल हो जायेंगी। आखिर टीआरपी भी तो चाहिए बॉस।

निष्ठा शर्मा ने सिंगिंग रिएलिटी शो द वॉइस इंडिया किड्स किया अपने नाम

ख़बर है कि आने वाले कुछ एपिसोड के बाद प्रियंका की दोबारा वापसी होगी और वो सरप्राइज़ पैकेज के रूप में दर्शकों के सामने होंगी। यही नहीं एक्सपर्ट कमेंट देने वाली काम्या पंजाबी ने भी प्रियंका को सैल्यूट ठोका था। काम्या प्रियंका की गिव अप ना करने के आदत से इंप्रेस थीं। बहरहाल, बिग बॉस के घर के अंदर की ख़बर तो हमने आपको दे दी, लेकिन इसे अपनी आंखों से देखने के लिए तो आपको बिग बॉस के एपिसोड देखने होंगे।