विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 24, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'बिग बॉस 10' के घर से बाहर होने वाली़ पहली कंटेस्‍टेंट बनींं प्रियंका जग्‍गा

By Tilak RajEdited By:
Published: Mon, 24 Oct 2016 08:45 AM (IST)Updated: Mon, 24 Oct 2016 08:52 AM (IST)

बिग बॉस के पहले हफ्ते में एलिमिनेशन की तलवार प्रियंका जग्गा, मोनालिसा, मनोज पंजाबी और गौरव पर तलवार लटक रही ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली (जेएनएन)। सलमान खान के विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस 10' से रविवार को पहला कंटेस्टेंट बाहर हो गया। बिग बॉस हाउस से बाहर होने वाली पहली कंस्टेंट प्रियंका जग्गा हैं। हालांकि किसी को उम्मीद नहीं थी कि सू सू (टॉयलेट) वाला टास्ट इंडिया वालों को जिताने वालीं प्रियंका घर से इतनी जल्दी बाहर हो जाएंगी। फिर वो एंटरटेन भी काफी कर रही थीं।

प्रियंका ने टास्क के दौरान अपनी पैंट में सू सू (टायलेट) कर दिया था और फिर सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट वीजे वाणी से अपनी पैंट को धोने को कहा था। जिसके बाद एक बार फिर इन दोनों के बीच जमकर कहासुनी हुई। इन सबके बीच दिलचस्प बात ये है कि वाणी ने प्रियंका की बात मान ली और उसकी पैंट खुद साफ की। इससे पहले दोनों के बीच गरमागरम बहस भी हुई थी।

Exclusive: 'बिग बॉस' में बानी की ग़ल्ती का ख़ामियाज़ा भुगतेंगे सारे सेवक

बिग बॉस के पहले हफ्ते में एलिमिनेशन की तलवार प्रियंका जग्गा, मोनालिसा, मनोज पंजाबी और गौरव पर तलवार लटक रही थी। शनिवार को मनोज पंजाबी को सलमान ने सुरक्षित घोषित कर दिया था। रविवार को सलमान ने सलमान ने बाहर बैठे लोगों से उनकी राय ली। सभी ने कहा कि प्रियंका शो के लिए कुछ भी कर सकती हैं वो किसी भी हद तक जा सकती है। इसके बाद लगा कि प्रियंका को इस हफ्ते सुरक्षित होंगी। ऐसा लग रहा था कि गौरव चोपड़ा पहले हफ्ते घर से बाहर हो जाएंगे। लेकिन ऐसा हुआ नहीं।

प्रियंका से जब सलमान ने पूछा कि आखिर वह पहले हफ्ते में बाहर क्यों हो गईं? इस पर उन्होंने कहा, मैं और ज्यादा बिग बॉस के घर में नहीं रुक सकती थी। वहीं दूसरी तरफ बिग बॉस के घर में इंडिया वालों को प्रियंका के जाने का बड़ा दुख है। प्रियंका के बाहर निकले ही इंडिया वाले फूट-फूट कर रोने लगे।