Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    निष्ठा शर्मा बनीं 'वॉइस इंडिया किड्स' शो की विनर

    By Manoj KumarEdited By:
    Updated: Mon, 24 Oct 2016 09:30 AM (IST)

    इस बार फिनाले के टॉप थ्री में पूजा, काव्य और निष्ठा आई थीं। लेकिन निष्ठा को सबसे अधिक वोट्स मिले।

    मुंबई। एंड टीवी के सिंगिंग रिएलिटी शो 'द वॉइस इंडिया किड्स' का ख़िताब निष्ठा शर्मा को मिला है। निष्ठा कोच नीति मोहन की टीम से हैं । निष्ठा लगातार अपनी परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीतती रही हैं।

    नीति की टीम से वह सबसे मजबूत दावेदार रही हैं। निष्ठा ने यह ख़िताब अपने माता-पिता और अपनी कोच को समर्पित किया है। निष्ठा शर्मा उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से हैं। इस बार फिनाले के टॉप थ्री में पूजा, काव्य और निष्ठा आई थीं। लेकिन निष्ठा को सबसे अधिक वोट्स मिले। प्राइज़ मनी के रूप में निष्ठा को 25 लाख की राशि दी गयी है। यूनिवर्सल स्टूडियो की तरफ से रिकॉर्डिंग का कॉन्ट्रेक्ट मिला है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिग बॉस 10 से बाहर होने वाली पहली कंटेस्टेंट बनीं प्रियंका जग्गा

    निष्ठा की जीत से कोच नीति मोहन भी काफी ख़ुश है। ट्वीटर पर निष्ठा के साथ तस्वीर शेयर करके उन्हें बधाई दी है।

    Big Clash: शिवाय और ऐ दिल है मुश्किल में किसकी मनेगी दिवाली?

    निष्ठा के पिता के एक पैर नहीं हैं, लेकिन उन्होंने अपनी बेटी की इस जीत में उन्होंने अपना सपना पूरा किया। निष्ठा इस पैसे से पापा का इलाज कराएगी। शो में रनर अप को दस दस लाख रूपये राशि दी गई है।