Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    अब इस डेट को रिलीज होगी प्रियंका चोपड़ा की पहली हॉलीवुड फिल्‍म 'बेवॉच'

    By Pratibha Kumari Edited By:
    Updated: Tue, 06 Dec 2016 05:38 PM (IST)

    पहले प्रियंका चोपड़ा की हॉलीवुड फिल्‍म 19 मई को रिलीज होने वाली थी, मगर अब इसकी रिलीज डेट एक हफ्ते आगे खिसका दी गई है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा के फैंस के लिए आने वाला साल काफी एक्साइटिंग होने वाला है, क्योंकि उनकी पहली हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' रिलीज होने वाली है और इसमें वो एक विलेन के रोल में नजर आने वाली हैं। मगर खबर है कि इसकी रिलीज डेट एक हफ्ते आगे बढ़ा दी गई है।

    मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, पहले यह फिल्म 19 मई को रिलीज होने वाली थी, मगर अब इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ाकर 26 मई कर दी गई है। हालांकि इस नई रिलीज डेट के साथ दिलचस्प बात ये है कि इसकी वजह से बॉक्स ऑफिस पर बड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। 'बेवॉच' के साथ जॉनी डेप की 'पाइरेट्स ऑफ कैरेबियन' की अगली सीरीज रिलीज होगी।

    डायरेक्टर के साथ सना खान बढ़ गईं इतनी नजदीकियां, जानकर रह जाएंगे दंग!

    'पाइरेट्स ऑफ कैरेबियन : डेड मेन टेल नो टेल्स' 26 मई को ही रिलीज होगी। वैसे ज्यादा टेंशन लेने की जरूरत नहीं है, 'बेवॉच' में प्रियंका के साथ ड्वेन जॉनसन जैसे हॉलीवुड स्टार हैं। वहीं खुद प्रियंका भी 'क्वांटिको' के जरिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पकड़ मजबूत बना चुकी हैं। साथ ही आपको यह भी बता दें कि दीपिका पादुकोण के फैंस को भी अगले साल का बेसब्री से इंतजार होगा, क्योंकि उनकी पहली हॉलीवुड फिल्म भी 2017 में रिलीज हो रही है, वो भी जनवरी में। इसमें उनके साथ विन डीजल नजर आएंगे।

    यह भी पढ़ें- कंगना ने इस हीरोइन को बताया इंडिया की ऑफिशियल स्वीटहार्ट!