विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 06, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रितिक रोशन की वजह से वरुण धवन ने की इस फिल्म से तौबा

By ManojEdited By:
Published: Thu, 06 Oct 2016 01:08 PM (GMT+05:30)Updated: Thu, 06 Oct 2016 01:19 PM (GMT+05:30)

बताते हैं कि इस फिल्म को पहले वरुण धवन ने करने का मन बना लिया था लेकिन कहानी सुनने के बाद उन्होंने अपना इरादा बदल दिया।

News Article Hero Image

मुंबई। वरुण धवन ने अपनी कॉमिक-डांसिंग इमेज को तोड़ कर फिल्म 'बदलापुर ' में जिस तरह का रोल निभाया था उसके सभी कायल हो गए थे और वरुण को भी लगा था कि बीच-बीच में वो इस तरह की फिल्मों का एक्सपेरिमेंट करते रहेंगे लेकिन उनका प्लान रितिक रोशन ने फेल कर दिया।

ये तो पहले ही खबर दी जा चुकी है कि श्रीराम राघवन जल्द ही अपनी नई फिल्म शुरू करने जा रहे हैं जिसमे 'मिर्ज़्या ' वाले हर्षवर्धन कपूर लीड रोल में होंगे। ये फिल्म एक ब्लैक कॉमेडी होगी जिसमे राघवन स्टाइल का थ्रिलर एलिमेंट भी होगा। वैसे बता दें कि हर्षवर्धन को इस फिल्म के पहले च्वॉयस नहीं थे। खबर है कि ये फिल्म पहले वरुण धवन के साथ बनाई जाने वाली थी लेकिन रितिक रोशन के चक्कर में सब गड़बड़ हो गई। बताते हैं कि इस फिल्म को पहले वरुण धवन ने करने का मन बना लिया था लेकिन कहानी सुनने के बाद उन्होंने अपना इरादा बदल दिया।

इस वीडियो में देखें 'xXx' में दीपिका पादुकोण के लुक की पहली झलक!

बताया जा रहा है कि श्रीराम राघवन की ये कहानी एक म्यूजिशियन की है जो नेत्रहीन होने का नाटक करता है। दरअसल नेत्रहीन किरदार की एक कहानी पर रितिक रोशन पहले ही ' काबिल ' बना रहे हैं और कहते हैं कि जैसे ही वरुण को ये बात पता चली उन्होंने तुरंत इस फिल्म से हटने का फैसला किया। इतना ही नहीं वरुण को ये भी लगा कि शायद उनके लिए ये प्रोजेक्ट उतना कमर्शियली वॉयबल ना हो।

शाहिद ने दी 'पद्मावती' छोड़ने की धमकी, भंसाली ने रणवीर को दी ये हिदायत

दरअसल वरुण इन दिनों फिर से मसाला फिल्मों के जरिये अपनी इमेज को बढ़ाना चाहते हैं। शाहरुख़ के साथ 'दिलवाले' और जॉन के साथ ' ढिशुम ' करने के बाद अब उनका ध्यान ' बद्रीनाथ की दुल्हनिया ' और ' जुड़वा -2 ' जैसी फिल्मों की तरफ ही है।