विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 06, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शाहिद ने दी 'पद्मावती' छोड़ने की धमकी, भंसाली ने रणवीर को दी ये हिदायत

By Tilak RajEdited By:
Published: Thu, 06 Oct 2016 09:26 AM (IST)Updated: Thu, 06 Oct 2016 09:35 AM (IST)

शाहिद ने रणवीर की बात से खफा होकर भंसाली को फिल्‍म छोड़ने की धमकी दे दी है। फिल्‍म में शाहिद ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म 'पद्मावती' के को-स्टार्स शाहिद कपूर और रणवीर सिंह दोस्त नहीं हैं। यह बात किसी से छिपी नहीं है। ऐसे में भंसाली को फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले ही दोनों की इगो का सामना करना पड़ रहा है। रणवीर ने 'पद्मावती' के पहले पोस्टर से शाहिद को बाहर करने की मांग की, तो अब शाहिद ने फिल्म छोड़ने की धमकी भंसाली को दे दी है।

दो बड़े स्टार जब एक फिल्म में काम कर रहे होते हैं, तो डायरेक्टर के सामने कई समस्या आने लगती हैं। सबसे बड़ी समस्या होती है, एक्टर्स के बीच की ईगो। भंसाली को 'पद्मावती' की मेकिंग के दौरान इसी समस्या का सबसे ज्यादा सामना करना पड़ा रहा है। रणवीर और शाहिद के बीच ईगो प्रॉब्लम का खुलासा तब हुआ, जब फिल्म का पहला पोस्टर सामने आने की बात आई। सुनने में आया कि रणवीर ने भंसाली से कहा कि वह शाहिद को इस पोस्टर से निकाल दें।

सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगने पर रामगोपाल ने केजरीवाल को लताड़ा

शाहिद को जब इस बारे में पता चला, तो वह बेहद नाराज हो गए। एक वेब पोर्टल की खबर के मुताबिक, शाहिद ने रणवीर की बात से खफा होकर भंसाली को फिल्म छोड़ने की धमकी दे दी है। फिल्म की स्टार कास्ट को लेकर पहले ही काफी मुश्किलों का सामना कर चुके भंसाली शाहिद की इस धमकी से काफी घरबरा गए। फिर 'पद्मावती' 150 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट है, ऐसे में एक्टर्स के बीच का झगड़ा फिल्म पर भारी पड़ सकता है।

इसीलिए भंसाली ने पद्मावती के की स्टार कास्ट रणवीर, शाहिद और दीपिका पादुकोण को एक जगह बुलाया। यहां भंसाली ने तीनों से कहा कि अपने सारे इश्यू यहां सुलझा लें, क्योंकि उन्हें फिल्म की शूटिंग के दौरान कोई नई समस्या नहीं चाहिए। भंसाली ने रणवीर से खासतौर पर कहा कि शाहिद के साथ उनके जो कोई भी इश्यू हैं उन्हें दूर कर लें। तब रणवीर और शाहिद ने कहा कि आगे वे ऐसा कुछ नहीं करेंगे, जिससे फिल्म का काम प्रभावित हो। ऐसे में अब भंसाली ने राहत की सांस ली है।

बता दें कि 'पद्मावती' में लीड रोल दीपिका पादुकोण निभा रही हैं। वहीं शाहिद कपूर, दीपिका के पति चितौड़ के राजा रतनसेन के किरदार में नजर आएंगे। वहीं रणवीर, अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभा रहे हैं।