विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'कहानी 2' के ट्रेलर लांच के दौरान विद्या बालन हुईं गिरफ़्तार, देखें तस्वीर!

By Manoj KumarEdited By:
Published: Tue, 25 Oct 2016 04:03 PM (IST)Updated: Tue, 25 Oct 2016 04:30 PM (IST)

इवेंट के वेन्यू पर पहुंचकर जब विद्या ने ऑटो वाले को पैसा नहीं दिया, तो वो चौंक गया। बाद में ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। विद्या बालन ऐसी एक्ट्रेस हैं, जो आम तौर पर विवादों में नहीं पड़तीं, लेकिन मंगलवार को कुछ ऐसा हुआ कि विद्या को पकड़ने के लिए पुलिस पूरे शहर में उन्हें ढूंढ रही थी और जैसे ही पता चला कि विद्या जुहू इलाक़े में हैं, पुलिस गिरफ़्तार करने पहुंच गई।

दरअसल, आज विद्या की आने वाली फ़िल्म 'कहानी 2' का ट्रेलर रिलीज़ किया गया है। इसी के इवेंट में ड्रामा डालने के लिए नकली पुलिस को बुलाया गया था। फ़िल्म में विद्या एक फ़रार क्रिमिनल दुर्गा रानी सिंह के रोल में हैं, जिस पर किडनैपिंग और मर्डर का आरोप है। इवेंट को इसी थीम पर ऑर्गेनाइज़ किया गया। फ़िल्म में विद्या के किरदार और पुलिस के बीच चोर-सिपाही का खेल दिखाई देगा।

कहानी 2 में किसने डिसाइड किया विद्या बालन का क्रिमिनल लुक

विद्या ख़ुद भी उसी गेटअप में शामिल हुईं, जिसमें वो फ़िल्म में नज़र आने वाली हैं। इस दौरान विद्या ने मज़ेदार वाकया भी सुनाया। विद्या घर से अपनी कार के बजाए एक ऑटो में निकलीं, मगर उनके गेटअप की वजह से ऑटो रिक्शावाला उन्हें पहचान नहीं सका।

बिग बॉस 10 के घर में 100 करोड़ की बायोपिक फ़िल्म का एलान

इवेंट के वेन्यू पर पहुंचकर जब विद्या ने ऑटो वाले को पैसा नहीं दिया, तो वो चौंक गया। बाद में उसकी समझ में आया कि वो विद्या बालन को लेकर आया है। वैसे आपको याद होगा कि कहानी के प्रमोशंस के दौरान भी विद्या ने कुछ यही तरीक़ा अपनाया था।

रंगून की शूटिंग के दौरान कंगना रनौत को खुले में करने पड़े ये काम

'कहानी' में विद्या के किरदार को प्रिग्नेंट दिखाया गया था और वो अपने पति की तलाश कर रही होती हैं। लिहाज़ा फ़िल्म के प्रमोशन के लिए उन्होंने प्रिग्नेंट गेटअप में ही गुमशुदा पति के पर्चे बांटे थे। वो कहानी तो कामयाब रही। देखते हैं इस कहानी का क्या होता है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।