विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'रंगून' की शूटिंग के दौरान कंगना रनौत को खुले में करने पड़े ये काम!

By Manoj KumarEdited By:
Published: Tue, 25 Oct 2016 12:38 PM (IST)Updated: Wed, 26 Oct 2016 07:30 AM (IST)

कंगना कहती हैं कि आम लोगों को यह लगता है कि हम स्टार हैं तो हम कभी अपने कंफर्ट जोन से बाहर ही नहीं आते होंगे, तो ऐेसा नहीं है।

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड स्टार्स की ज़िंदगी बड़ी आरामदायक और रंगीन लगती है, लेकिन कई दफ़ा शूटिंग के दौरान इन्हें ऐसे हालात का सामना भी करना पड़ता है, जो बेहद असुविधाजनक होते हैं। कंगना रनौत को भी 'रंगून' की शूटिंग के दौरान ऐसे ही हालात से गुज़रना पड़ा, जब उन्हें पी ब्रेक के लिए भी खुले में जाना पड़ता था।

'रंगून' को विशाल भारद्वाज ने डायरेक्ट किया है और फ़िल्म की शूटिंग अरुणाचल प्रदेश के कुछ ऐसे इलाक़ों में की गई है, जहां बेसिक सुविधाएं मिलना भी आसान नहीं होता। सावन एप के रेडियो टॉक शो नो फ़िल्टर नेहा में बात करते हुए कंगना रनौत ने इस फ़िल्म की शूटिंग के दौरान हुए अनुभवों को साझा किया। कंगना ने बताया कि रंगून की शूटिंग अरुणाचल प्रदेश के कुछ ऐसे इलाक़ों में हुई है, जहां ना तो कोई बसा-बसाया गांव था और ना ही कोई रेस्ट रूम या होटल। ऐसे में उन्हें ड्रेस बदलने के लिए पत्थरों के पीछे जाना पड़ता था। उनकी पूरी टीम उन्हें कवर किए रहती थी। हालांकि ये कठिन प्रक्रिया थी।

हनीमून के बाद शुरू हुए बिपाशा-करण के बीच झगड़े, वजह है ख़ास

कंगना ने असुविधाओं को लेकर ना तो कभी नख़रे दिखाए और ना ही कभी डायरेक्टर को तंग किया। कंगना ने यह भी बताया कि उन्हें पी ब्रेक के लिए भी कई बार पत्थरों के पीछे ही जाना पड़ता था। सिर्फ़ वही नहीं, बल्कि को-एक्टर शाहिद कपूर को भी पत्थरों के पीछे ही पी के लिए जाना पड़ता था। उनके पास और कोई विकल्प मौजूद ही नहीं थे।

अजय देवगन के बारे में ये क्या बोल गईं उनकी विदेशी हीरोइन

कंगना कहती हैं कि आम लोगों को यह लगता है कि हम स्टार हैं तो हम कभी अपने कंफर्ट जोन से बाहर ही नहीं आते होंगे, तो ऐेसा नहीं है। इससे पहले भी उन्होंने 'क्वीन' फिल्म की शूटिंग के दौरान कई कॉफी शॉप में जाकर अपने कॉस्टयूम बदले हैं और शूटिंग पूरी की है। कंगना इस वक़्त हंसल मेहता की फ़िल्म 'सिमरन' की शूटिंग कर रही हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।