विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हनीमून के बाद शुरू हुए बिपाशा-करण के बीच झगड़े, वजह है ख़ास !

By Manoj KumarEdited By:
Published: Tue, 25 Oct 2016 12:02 PM (IST)Updated: Wed, 26 Oct 2016 07:31 AM (IST)

करण की ये तीसरी शादी है। सबसे पहले उन्होंने श्रद्धा निगम से शादी की। इसके बाद जेनिफ़र विंगेट के साथ घर बसाया, लेकिन दोनों शादियां ज़्यादा लंबी नहीं चलीं।

News Article Hero Image

मुंबई। बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की लाइफ़ में शादी के साइड इफ़ेक्ट्स शुरू हो गए हैं। ख़बरें हैं कि इस सेलिब्रटी कपल की मैरिज लाइफ़ में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा। दोनों के बीच झगड़े शुरू हो गए हैं।

कुछ महीने तक लव रिलेशनशिप के बाद बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर इसी साल अप्रैल में शादी के बंधन में बंधे थे और दोनों का हनीमून कई महीने तक चला था, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया में छाई रहीं थीं, पर अब ख़बर है कि बिपाशा और करण के बीच हाल ही में जमकर लड़ाई हुई है, और यह लड़ाई किसी और की वजह से नहीं, बल्कि करण के दोस्तों के कारण हुई है। सुनने में ये आया है कि करण के दोस्तों ने इनसे इस बात की शिकायत की है कि बिपाशा का बर्ताव काफी डोमिनेंटिंग है। करण के दोस्त कुछ वक़्त सिर्फ़ करण के साथ गुजारना चाहते हैं और वे सभी कहीं बाहर होलीडे के लिए जाना चाहते थे, लेकिन बिपाशा ने शर्त रख दी कि वो भी उन सभी के साथ जायेंगी।

अजय देवगन के बारे में ये क्या बोल गईं उनकी विदेशी हीरोइन

इस बात पर ना सिर्फ़ करण, बल्कि उनके दोस्त भी काफी नाराज़ हो गये। उन्हें यह बात अच्छी नहीं लग रही कि बिपाशा कुछ देर के लिए भी करण का पीछा नहीं छोड़तीं, ताकि वो अपने दोस्तों के साथ थोड़ी मस्ती कर सकें। सुनने में तो ये भी आया है कि ख़ुद करण बिपाशा की इस पजेसिवनेस से परेशान हो चुके हैं, लेकिन सार्वजनिक रूप से किसी के सामने अपना यह दर्द नहीं रख रहे।

ऐ दिल है मुश्किल कंट्रोवर्सी खत्म होने से रईस के प्रोड्यूसर्स को राहत

वैसे करण की ये तीसरी शादी है। सबसे पहले उन्होंने श्रद्धा निगम से शादी की। इसके बाद जेनिफ़र विंगेट के साथ घर बसाया, लेकिन दोनों शादियां ज़्यादा लंबी नहीं चलीं।