विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'फुकरे 2' की एक्‍टर्स पर भारी पड़ीं रिचा चड्ढा, सताने लगा ये डर!

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Thu, 03 Nov 2016 03:05 PM (IST)Updated: Thu, 03 Nov 2016 07:07 PM (IST)

'फुकरे' में भोली पंजाबन बनकर रिचा चड्ढा ने चारों एक्‍टर्स को खूब छकाया था। अब सीक्‍वल के आने से पहले ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई, मिड-डे। 2013 की कॉमेडी फिल्म 'फुकरे' का अंत भोली पंजाबन के जेल जाने से होता है, जिसका किरदार रिचा चड्ढा ने निभाया था। चारों लड़कों (पुलकित सम्राट, अली फजल, मनजोत सिंह, वरुण शर्मा) की कोशिशों की बदौलत भोली पंजाबन जेल की सलाखों के पीछे होती है। मगर सीक्वल में मजेदार बदले की कहानी होगी, क्योंकि भोली पंजाबन जेल से बाहर आ जाएगी और उन लड़कों को छोड़ेगी नहीं। अब कहानी के मुताबिक, केंद्र में रिचा चड्ढा ही होंगी और ऐसे में लग रहा है कि बाकि एक्टर्स इस बात से खासे परेशान हैं, क्योंकि उन्हें अभी से ज्यादा तवज्जो मिलने लगी है।

दरअसल, एक्सेल स्टुडियोज के गलियारे में चर्चा है कि चारोंं मेल एक्टर्स के मेहनताने को लेकर अब भी बातचीत चल रही है, जबकि अगले 15 दिनों में शूटिंग भी शुरू होने वाली है। वे इस बात से खुश नहीं हैं कि फीमेल एक्टर के साथ बेटर डील किया गया है। यूनिट से जुड़े एक सूत्र के मुताबिक, मार्केट वैल्यू और फिल्म में रोल के हिसाब से पेमेंट की जाती है। चूंकि रिचा का फिल्म में बड़ा रोल है, इसलिए उन्हें बड़ी रकम ऑफर की गई है। उन्होंने फिल्म साइन कर ली है और तैयारी भी शुरू कर दी है। इसमें वजन कम करना भी शामिल है।

यह भी पढ़ें- 'ऐ दिल है मुश्किल' ने पांच दिन में ही कमा लिए इतने, वसूल हो गई लागत!

अली फजल ने अपनी हॉलीवुड फिल्म 'विक्टोरिया एंड अब्दुल' से पहले ही इस फिल्म को ग्रीन सिग्नल दी थी। वो 11 नवंबर को भारत लौट रहे हैं और अब तक कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं किया है। वहीं पुलकित सम्राट को अपनी पिछली फिल्म 'जुनूनियत' के कारण तगड़ा झटका लगा है। यह फिल्म उम्मीद के मुताबिक नहीं चल पाई। मनजोत का भी फिल्म 'अजहर' में छोटा रोल था और यह फिल्म भी फ्लॉप रही। हालांकि वरुण ने लास्ट फिल्म 'दिलवाले' की थी और 'फुकरे' से उन्हें दोबारा अपना जादू चलाने का मौका मिलेगा। ऐसे में कोई भी इस फिल्म को नहीं छोड़ना चाहता, मगर अब तक कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं कर पाए हैं। वे पैसे ले रहे हैं, मगर रिचा चड्ढा को ज्यादा मेहनताना मिलने की वजह से खुश नहीं हैं। 17 नवंबर को पूरी टीम दिल्ली में होगी और 19 नवंबर से पहले शेड्यूल की शूटिंग शुरू हो जाएगी। सिर्फ अली फजल तीन बाद टीम को ज्वाइन करेंगे।

यह भी पढ़ें- ...और प्रेग्नेंट न होने की शर्त रखी तो प्रियंका चोपड़ा को आ गया गुस्सा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।