विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

...और प्रेग्‍नेंट न होने की शर्त रखी तो प्रियंका चोपड़ा को आ गया गुस्‍सा

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Tue, 25 Oct 2016 03:36 PM (IST)Updated: Wed, 26 Oct 2016 01:03 PM (IST)

सिर्फ आम महिलाओं के साथ ही नहीं बल्कि फिल्‍म इंडस्‍ट्री में काम कर रही अभिनेत्रियों को भी भेदभाव का सामना ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली (जेएनएन)। मौजूदा समय में अगर प्रियंका चोपड़ा को 'कामयाबी' का दूसरा नाम कहें तो कोई हैरानी वाली बात नहीं होगी। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक वो छाई हुई हैं और अपनी बोल्ड पर्सनैलिटी व दमदार एक्टिंग से दुनिया भर के लोगों का दिल जीतने में कामयाब रही हैं। मगर यहां तक पहुंचने के लिए प्रियंका को भी काफी संघर्ष से गुजरना पड़ा है। सिर्फ आम महिलाओं के साथ ही नहीं बल्कि फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रही अभिनेत्रियों को भी भेदभाव का सामना करना पड़ता है। जहां अभिनेता 50 की उम्र पार करने के बाद भी इंडस्ट्री में टिके हुए हैं, वहीं अभिनेत्रियों की शादी व बच्चे होते ही करियर खत्म होने की कगार पर पहुंच जाता है।

एक लीडिंग चैनल से बातचीत में प्रियंका ने भी ऐसा ही एक चौंकाने वाला खुलासा किया है प्रेग्नेंसी क्लॉज को लेकर। उन्होंने बताया कि कैसे कुछ साल पहले एक फिल्म कॉन्ट्रैक्ट साइन करने के लिए कहा गया, जिसमें लिखा था कि उन्हें प्रेग्नेंट होने की इजाजत नहीं है और अगर उन्होंने ऐसा किया तो कॉन्ट्रैक्ट रद हो जाएगा।

यह भी पढ़ें- 'दस' का भी बनने जा रहा है सीक्वल, ये तीन अभिनेता होंगे लीड रोल में

इस बारे में विस्तार से प्रियंका ने बताते हुए कहा कि करीब दो साल पहले एक बड़ी कंपनी ने उन्हें एप्रोच किया था और जब वो कॉन्ट्रैक्ट साइन करने गईं तो उसका एक हिस्सा पढ़कर उन्हें बेहद गुस्सा आया। कॉन्ट्रैक्ट के मुताबिक था कि अगर वो प्रेग्नेंट हो गईं तो कंपनी कॉन्ट्रैक्ट तोड़ देगी। इस पर प्रियंका उनसे कहा, 'आप मुझसे यह कैसे कह सकते हैं कि मैं प्रेग्नेंट नहीं हो सकती। न आप बीमार होने की बात करते हैंं, न वजन बढ़ाने की...सिर्फ प्रेग्नेंट होने को लेकर सवाल?'

प्रियंका ने आगे बताया, 'मैं प्रेग्नेंट होने के बावजूद काम करने को तैयार थी। इस बात को लेकर हमारी लंबी बहस हुई। मैंने कहा- ठीक है यदि मैं प्रेंग्नेंट होने के बाद काम नहीं कर सकती, आपको कॉन्ट्रैक्ट रद करने का अधिकार है। यदि मैं प्रेग्नेंट होने के बावजूद काम कर सकती हूं लेकिन आप नहीं कराना चाहते। तो मुझे कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने का अधिकार है।'

यह भी पढ़ें- 'शिवाय' की एक्ट्रेस ने कहा, मैं 49 साल की और अजय देवगन हैं...

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।