विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 16, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमिताभ बच्चन ने कुछ इस अंदाज में किया कट्रीना को बर्थडे विश

By Suchi SinhaEdited By:
Published: Sat, 16 Jul 2016 04:09 PM (IST)Updated: Sat, 16 Jul 2016 04:59 PM (IST)

अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर कट्रीना कैफ की फोटो के साथ लिखा,'जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं कट्रीना। हमेशा खुश रहो। उनकी पहली फिल्म मेरे साथ थी और फिर 'सरकार'।'

News Article Hero Image

नई दिल्ली। कट्रीना कैफ आज अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर उन्हें बॉलीवुड से जमकर बधाईयां मिल रही हैं। बॉलीवुड के शहनशाह अमिताभ बच्चन ने भी अपनी फिल्म 'बूम' की अभिनेत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

अमिताभ ने ट्विटर पर कट्रीना की फोटो के साथ लिखा,'जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं कट्रीना। हमेशा खुश रहो। उनकी पहली फिल्म मेरे साथ थी और फिर 'सरकार'।'

राखी सावंत ने कंदील बलोच की मौत पर किया ये सनसनीखेज खुलासा

बता दें कट्रीना ने साल 2003 में आई फिल्म 'बूम' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। पहली ही फिल्म में कट्रीना का बोल्ड अंदाज देखनें को मिला था। इस फिल्म में अमिताभ अहम भूमिका में नजर आए। अमिताभ के साथ कट्रीना फिल्म 'सरकार' में भी नजर आईं।

'मोहनजो दारो' के लेटेस्ट पोस्टर में देखिए रितिक और पूजा का रोमांस

आने वाले दिनों में कट्रीना फिल्म 'बार बार देखों' में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ रोमांस करती नजर आएंगी। इसके अलावा 'जग्गा जासूस' की शूटिंग उन्होंने हाल ही में खत्म की है, जिसमें उनके साथ रणबीर कपूर नजर आएंगे। अमिताभ भी हाल ही में फिल्म 'तीन' में नजर आए।