यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 16, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
राखी सावंत ने कंदील बलोच की मौत पर किया ये सनसनीखेज खुलासा
अपने बयानों के चर्चा में रहने वाली राखी सावंत ने कंदील बलोच की मौत पर विवादित बयान दिया है। राखी ...और पढ़ें

नई दिल्ली। राखी सावंत अपने विवादित बयान को लेकर अक्सर ही चर्चा में रहती हैं। अब उन्होंने पाकिस्तानी अभिनेत्री कंदील बलोच की मौत पर एक सनसनीखेज बयान देकर विवाद खड़ा कर दिया है। राखी ने कहा गोली मारने से पहले उनके भाई ने कंदील के साथ किया था रेप।
सोशल मीडिया पर आते ही छाईं कट्रीना कैफ
राखी ने कहा, 'ये मूर्खतापूर्ण है। कंदील के भाई को उसकी जिंदगी खत्म करने का कोई अधिकार नहीं है। मुझे लगता है कि पाकिस्तानी पुलिस को इस बात की गहन जांच करनी चाहिए। उनके सिर्फ एक अंग प्रर्दशन की वजह से किसी को उनकी हत्या करने का हक नहीं है। मुझे ऐसा लगता है कि उसके भाई ने मारने से पहले कंदील का रेप किया है। मुझे कंदील के लिए काफी दुख हो रहा है। उनका भविष्य भी काफी उज्वल था।'
'मोहनजो दारो' के लोटेस्ट पोस्टर में देखिए रितिक और पूजा का रोमांस
बता दें मुल्तान में आज सुबह कंदील को उनके भाई ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद से ही उनका भाई फरार है। पाकिस्तानी पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। कंदील के मौत के बाद से एक के बाद एक कई बयान सामनें आ रहे हैं।
