विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 19, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बेटी से छेड़छाड़ का बदला लेने के लिए पिता ने रची खौफनाक साजिश

By Amit MishraEdited By:
Published: Sun, 19 Mar 2017 02:20 PM (IST)Updated: Wed, 22 Mar 2017 12:28 PM (IST)

शक्तिमान ने डेढ़ माह पहले नन्हें की बेटी से छेड़छाड़ की थी। बेटी ने यह बात पिता को बताई थी। ...और पढ़ें

बेटी से छेड़छाड़ का बदला लेने के लिए पिता ने रची खौफनाक साजिश
बेटी से छेड़छाड़ का बदला लेने के लिए पिता ने रची खौफनाक साजिश

नोएडा [जेएनएन]। बेटी से छेड़छाड़ का बदला लेने के लिए बहलोलपुर गांव में निजी कंपनी कर्मी नन्हें ने आरोपी के नौ वर्षीय भांजे श्लोक की हत्या कर दी। हत्या को अंजाम देने के लिए नन्हें ने श्लोक को 10 मार्च को अगवा किया। आरोपी बच्चे को बहलोलपुर गांव में ही रहने वाले दोस्त नीरज के कमरे पर ले गया। जहां एक अन्य दोस्त तेजपाल के साथ मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया।

तीनों आरोपियों ने शव को नीरज की बिल्डिंग की छत पर छुपा दिया। भीड़भाड़ होने के कारण वह शव को ठिकाने नहीं लगा सके। शुक्रवार को पुलिस ने सड़ी-गली हालत में शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नीरज और तेजपाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। नन्हें फरार है। उसकी तलाश हो रही है।

यह भी पढ़ें: महिला बोली- कुंवारी लड़कियों की मांग करता था सिपाही, 2 हजार में रफा-दफा हुआ मामला

डेढ़ माह पहले मामा ने की थी छेड़छाड़

श्लोक बहलोलपुर गांव में मां राजवती के साथ रहता था। उसका मामा शक्तिमान भी साथ रहता है। शक्तिमान ने डेढ़ माह पहले नन्हें की बेटी से छेड़छाड़ की थी। बेटी ने यह बात पिता को बताई थी। कोतवाली फेज तीन में शिकायत भी हुई थी। फिर अन्य लोगों के समझाने पर दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। हालांकि, फिर भी नन्हें के अंदर इस बात को लेकर गुस्सा था।

हत्या का राज खुला

10 मार्च की शाम को श्लोक घर के बाहर से लापता हो गया था। घरवालों ने काफी तलाश की लेकिन बच्चे का सुराग नहीं मिला। इसके बाद निजी कंपनी में काम करने वाली मां राजवती ने कोतवाली फेज तीन में श्लोक की गुमशुदगी की जानकारी दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज नहीं की। इसी बीच राजवती को बहलोलपुर में रहने वाले लोगों ने बताया कि बच्चे को आखरी बार नन्हें, नीरज और तेजपाल के साथ देखा गया है। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने नीरज और तेजपाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिसमें हत्या का राज खुला।

यह भी पढ़ें: ...तो इस तरह दिल्ली लाई जाती थीं पूर्वोत्तर की लड़कियां, करवाया जाता था देह व्यापार

पुलिस ने बृहस्पतिवार को फिरौती के लिए बच्चे के अपहरण की एफआइआर दर्ज की। नीरज और तेजपाल को गिरफ्तार कर लिया गया। इंस्पेक्टर उमेद यादव का कहना है कि नन्हें के लापता होने की जानकारी घर वालों ने नहीं दी थी। इसी कारण गुमशुदगी दर्ज नहीं हुई थी। घर वालों ने शिकायत पत्र में फिरौती मांगे जाने की जानकारी दी है। इसी कारण फिरौती के लिए अपहरण की धाराओं में केस दर्ज हुआ है। अब तक की जांच में फिरौती मांगे जाने के सबूत नहीं मिले हैं। आरोपी से पूछताछ में साफ है कि हत्या की वजह नन्हें की बेटी से छेड़छाड़ का बदला है। नन्हें को पकड़ने के लिए तीन टीमें लगी हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

पिता की हो चुकी है हत्या

श्लोक के पिता कमल गौरव मूल रूप से शाहजहांपुर का रहने वाला है। उसकी चार साल पहले शाहजहांपुर में ही हत्या हो गई थी। इसके बाद रोजी-रोटी की तलाश में पत्नी राजवती दो बेटे और एक बेटी के साथ नोएडा आ गई थी। उसके साथ भाई शक्तिमान भी नोएडा आ गया था। राजवती और शक्तिमान निजी कंपनी में काम करने लगे थे। 

यह भी पढ़ें: बेटी की चीख सुन डंडा लेकर दौड़ी मां, मौका देखकर फरार हुआ मनचला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।