विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बेटी की चीख सुन डंडा लेकर दौड़ी मां, मौका देखकर फरार हुआ मनचला

By Amit MishraEdited By:
Published: Fri, 17 Mar 2017 04:35 PM (IST)Updated: Sun, 19 Mar 2017 05:21 PM (IST)

दिलीप घर में घुस आया और किशोरी को पीछे से पकड़कर छेड़खानी करने लगा। किशोरी के चिल्लाने पर पास में ...और पढ़ें

बेटी की चीख सुन डंडा लेकर दौड़ी मां, मौका देखकर फरार हुआ मनचला
बेटी की चीख सुन डंडा लेकर दौड़ी मां, मौका देखकर फरार हुआ मनचला

फरीदाबाद [जेएनएन]। सराय ख्वाजा क्षेत्र में किशोरी को अकेला देखकर मनचला घर में घुस गया और उसके साथ छेड़खानी की। शोर मचाने करने पर पास में काम कर रही उसकी मां डंडा लेकर आ गई। मां को देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया। महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सराय ख्वाजा क्षेत्र में रहने वाली 10वीं की छात्रा ने बताया कि स्कूल आते जाते मोहल्ले का दिलीप सिंह और दो युवक उसे परेशान करते हैं। सुबह उसके परिवार वाले घर के बाहर काम कर रहे थे। वह घर में अकेली थी।

यह भी पढ़ें: महिला बोली- कुंवारी लड़कियों की मांग करता था सिपाही, 2 हजार में रफा-दफा हुआ मामला

यह देखकर दिलीप घर में घुस आया और किशोरी को पीछे से पकड़कर छेड़खानी करने लगा। किशोरी के चिल्लाने पर पास में काम कर रही उसकी मां डंडा लेकर दौड़ी, उसे देखकर आरोपी भाग गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। 

यह भी पढ़ें: 14 साल की नाबालिग लड़की को देह व्यापार में धकेला, राहगीर बना मसीहा