विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बागी विधायक के तेवर देख दंग रहेे केजरीवाल, चंदा घोटालेे पर उठी आवाज

By JP YadavEdited By:
Published: Mon, 17 Oct 2016 11:29 AM (IST)Updated: Wed, 19 Oct 2016 07:30 AM (IST)

आप के एक बागी विधायक ने आखिर आज पूरी मीडिया के सामने ऐसा क्‍या कह दिया कि पूरी आम आदमी पार्टी और केजरीवाल सकते में आ गए।

News Article Hero Image

नई दिल्ली (जेएनएन)। आम आदमी पार्टी (AAP) के बागी विधायक देवेंद्र सेहरावत ने चंदा घोटाले का आरोप लगाकर दिल्ली सरकार की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बिजवासन सेे AAP विधायक देवेंद्र सहरावत ने पार्टी पर 16 करोड़ रुपये से अधिक चंदा घोटाले का आरोप लगाया है।

AAP विधायक ने प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता में कहा कि पार्टी ने इन्कम टैक्स के नोटिस के बाद दानदाताओं के नाम अपनी वेेबसाइट से हटा लिए। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी आरोप लगायाा है कि इस सूची में बड़े दानदाताओं की रकम को कम करके दिखाया गया है।

गुजरात के सूरत में केजरीवाल की रैली में गूंजा 'नरेंद्र मोदी जिंदाबाद' का नारा

दानदाताओं की सूची पार्टी की वेबसाइड से गायब

उन्होंंने पार्टी पर आरोप लगाया है कि 6 जून से आज तक AAP की वेबसाइट से दानदाताओं की सूची गायब है। साथ ही यह भी कहा कि इससे पार्टी एक्ट का, इन्म टैक्स और चुनाव आयोग के नियमों का उल्लंघन हुआ है। कई दाताओं ने पार्टी को 10-10 लाख रुपये तक दिए हैं, लेकिन चुनाव आयोग और इन्कम टैक्स में जो सूची दी है, उसमें इसे दिखाया ही नहीं गया है।

जानिए, दिल्ली के सियासी महासंग्राम में किसके बुने जाल में फंस गई AAP

कई नाम फर्जी तो कई के पैन कार्ड नकली

उन्होंने कहा कि कहीं पर तो पूरी तरह से नाम ही गायब कर दिए गए हैं, तो कहीं पर पैसे कम दिखाए गए हैं। उन्होंने कहा है कि प्रिया बंसल वाले मामले में पैन कार्ड तक नकली है।

सोमनाथ से होगा शंखनाद, केजरीवाल-हार्दिक PM के गढ़़ में लगाएंगे सेंध

प्रिया मूवीज के नाम से फर्जी रकम डाली गई है। इस तरह के और कई नाम दानदाताओं की सूची है। उन्होंने कहा कि एक ग्रुप बनाया गया है जो केवल गालियां देने का काम करता है, जो भी बोलेगा और ट्वीटर के जरिये गालियां दिलवाते हैं।

जिसने उठाई भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज, वही पार्टी दे रही जनता को धोखा

आप विधायक देवेंद्र सहरावत ने अपनी ही पार्टी को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि जनता ने बहुत उम्मीदों से AAP को चुना था। उन्होंने कहा कि ये बेेहद दुख की बात है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठा कर जो पार्टी अस्तित्व में आई, आज वही लोगों को धोखा दे रही है।

'आप' के लिए आफत बने देवेंद्र सहरावत, भाजपा ने सीएम केजरीवाल से मांगा जवाब

पिछले दिनों दिल्ली सरकार के मंत्री रहे संदीप कुमार की सेक्स सीडी आने के बाद कर्नल सहरावत ने पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल को एक पत्र लिख कर पंजाब में आप की कमान संभाल रहे नेताओं पर यौन शोषण करने का आरोप लगाया था। इसके बाद से पार्टी से देवेंद्र सहरावत की दूरी बढ़ गई है।

उस दौरान देवेंद्र सहरावत ने कहा था कि AAP केवल केजरीवाल की पार्टी तो है नहीं। इसे अण्णा हजारे, मेधा पाटकर, जस्टिस संतोष हेगड़े, पूर्व कानून मंत्री शांति भूषण, एडमिरल रामदास से लेकर योगेंद्र यादव, प्रशांत भूषण जैसों ने मिलकर बनाया।

उन्होंने कहा था कि देश के इकलौते मुख्यमंत्री केजरीवाल हैं, जिन्हें प्रधानमंत्री से जान का खतरा है। सवेरे से रात तक काम करने के बजाए प्रधानमंत्री काम नहीं करने दे रहे हैं जैसे आरोप लगाकर मीडिया में सुर्खियां बटोर रहे हैं। पंजाब में आप नेताओं पर यौन शोषण के आरोप पर संजय सिंह के मानहानि के मुकदमे की धमकी पर उनका कहना था कि उनके पास पुख्ता सबूत हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।