विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 22, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विदेशी युवती को बनाया बंधक, हर रोज लगती थी बोली...पढ़ें खबर

By Amit MishraEdited By:
Published: Fri, 22 Jul 2016 08:58 PM (IST)Updated: Sat, 23 Jul 2016 07:57 AM (IST)

केन्या दूतावास मेंं तैनात केन्या के राजनीतिक सलाहकार फ्रेडरिक नडेगवा की शिकायत पर महरौली पुलिस ने एक युवती को मानव तस्करों के चंगुल से मुक्त करवा लिया है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। अपने ही देश की महिला को बंधक बनाकर देह व्यापार कराने के आरोप मेंं पुलिस ने केन्या की महिला को गिरफ्तार किया है। केन्या दूतावास मेंं तैनात केन्या के राजनीतिक सलाहकार फ्रेडरिक नडेगवा की शिकायत पर महरौली पुलिस ने पूरी रात फोन ट्रैक कर पीड़ित महिला को बचाने के साथ ही आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया।

एक आरोपी फरार होने मे कामयाब रहा। पुलिस ने फ्रेडरिक नडेगवा की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार 18 जुलाई की सुबह फ्रेडरिक नडेगवा ने महरौली थाना पहुंचकर बताया कि राजपुर खुर्द मेंं केन्या की एक महिला को बंधक बनाकर उससे देह व्यापार कराया जा रहा है।

लिव इन में रहने वाली खूबसूरत युवती की सच्चाई जानकर हैरान रह जाएंगे

26 वर्षीय पीड़िता केन्या के काइएंबु की रहने वाली है। उसे दिल्ली मेंं नौकरी दिलाने के नाम पर बुलाया गया था।यहां आरोपी केन्याई महिला एलिस नजोकी और नाईजीरियन क्लासिडी जरेमिआह ने उसका पासपोर्ट अपने पास रख लिया और देह व्यापार करवाने लगे।

विदेशी सेक्स रैकेट: इस मशहूर क्रिकेटर तक थी मास्टरमाइंड की पहुंच

नडेगवा ने पीड़िता से फोन पर बात कर व्हॉट्सएप पर उसे लोकेशन बताने को कहा और फोन से लगातार उससे संपर्क बनाए रखा। पुलिस ने राजपुर खुर्द मेंं पीड़िता की तलाश शुरू की। इसी दौरान पीड़िता ने फोन पर बताया कि दोनोंं आरोपी आ गए है। अब वह बात नहींं कर सकती। इस पर उससे कहा गया कि वह थोड़ी-थोड़ी देर पर अपने कमरे की लाइट ऑन व ऑफ करे। इसके आधार पर पुलिस ने उसे राजपुर खुर्द के एक फ्लैट से खोज निकाला। पुलिस कमरे मेंं पहुंची तो पीड़िता घायल अवस्था मेंं मिली। दोनोंं आरोपी भागने का प्रयास कर रहे थे।

शादी से मना करने पर भाई-बहन ने मिलकर किया कांड, किशोरी पर उड़ेला तेजाब

पुलिस ने महिला आरोपी को पकड़ लिया। महिला को बंधक बनाकर देह व्यापार करवाने की सूचना केन्या दूतावास को महरौली निवासी विनय डबास ने दी थी। उन्होंंने ही फ्रेडरिक नडेगवा को बताया था कि किस प्रकार पीड़िता के साथ धोखा किया गया है।

'IAS बनना कठिन है, यह मेरे बस की बात नहींं, आत्महत्या कर रहा हूं'