विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा सांसद ने राष्ट्रीय क्रिकेट टीम में दलित खिलाड़ियों के लिए मांगा आरक्षण

By JP YadavEdited By:
Published: Tue, 30 Aug 2016 10:36 AM (IST)Updated: Tue, 30 Aug 2016 11:10 AM (IST)

उदित राज अपने एक बार फिर विवादित बयान के कारण चर्चा में आ गए हैं। उन्होंने कहा कि दलित खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए आरक्षण जरूरी है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली (जेएनएन)। खिलाड़ियों को कथित तौर पर गोमांस खाने की सलाह देने वाले उत्तर-पश्चिम दिल्ली से भाजपा सांसद और पार्टी के बड़े दलित चेहरे उदित राज अपने एक बार फिर विवादित बयान के कारण चर्चा में आ गए हैं। भाजपा सांसद ने अब कहा है कि दलित खिलाड़ियों को क्रिकेट की राष्ट्रीय और श्रेत्रीय टीमों में आरक्षण मिलना चाहिए।

राष्ट्रीय स्तर पर उठाएंगे अपनी बात

भाजपा के दलित चेहरों में से एक उदित राज ने वेबसाइट से बातचीत में कहा कि वे इस मुद्दे को उच्च स्तर पर जल्द ही उठाने वाले हैं। उदित राज ने कहा है कि दलित खिलाड़ियों की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम में आगे न बढ़ने का कारण उनके ख़िलाफ होने वाला भेदभाव है।

केजरीवाल बोले,'जनता को बताऊंगा, मोदी जी बिजली कंपनियों से मिले हुए हैं'

क्रिकेट के साथ अन्य खेलों में दलितों को आगे बढ़ने में परेशानी

भाजपा सांसद ने सचिन तेंदुलकर के साथी क्रिकेटर विनोद कांबली के संदर्भ में कहा कि सचिन कहां और विनोद कांबली कहां है आज? भाजपा सांसद के अनुसार अन्य स्पोर्ट्स में भी दलितों को आगे बढ़ने में दिक्कत हो रही है।

खेलों में दलितों को प्रोत्साहित करने के लिए आरक्षण जरूरी

उदित राज ने कहा कि दलित खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए आरक्षण जरूरी है। उदित राज ने इस संदर्भ में दक्षिण अफ्रीका में काले खिलाड़ियों को राष्ट्रीय क्रिकेट टीम में शामिल करने की कोशिशों की मिसाल देते हुए कहा कि हमारे देश में भी ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए।

केजरीवाल ने बोला हमला, 'मोदी काल से अधिक स्वतंत्रता थी वैदिक काल में'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।