यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
India-America Top News: इसरो तीसरे चंद्र मिशन के लिए तैयार, अमेरिका में हिंदुओं के योगदान की हुई प्रशंसा
India-America Top News भारत और अमेरिका में बुधवार को कई ऐसी महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जिसने सुर्खियां बटोरी। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन चार साल बाद एक बार फिर से शुक्रवार को पृथ्वी के इकलौते उपग्रह चंद्रमा पर चंद्रयान पहुंचाने के अपने तीसरे मिशन के लिए तैयार है। तो वहीं अमेरिका में हाल के समय में हिंदूफोबिया बढ़ा है। हिंदुओं और उनके प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया जा रहा है।

वॉशिंगटन, ऑनलाइन डेस्क। भारत और अमेरिका में बुधवार को कई ऐसी महत्वपूर्ण घटनाएं घटी, जिसने सुर्खियां बटोरी। इसमें भारत में संयुक्त राज्य अमेरिका के राजदूत एरिक गार्सेटी ने कहा कि पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन का संयुक्त दृष्टिकोण क्वांटम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में चमत्कार करेगा। तो वहीं भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो चार साल बाद एक बार फिर से शुक्रवार को पृथ्वी के इकलौते उपग्रह चंद्रमा पर चंद्रयान पहुंचाने के लिए तैयार हो गया है।
वहीं, अमेरिका की बात करें तो अमेरिका में हाल के समय में हिंदूफोबिया (हिंदू धर्म के प्रति पूर्वाग्रह) बढ़ा है। हिंदुओं और उनके प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया जा रहा है। तो वहीं दूसरी तरफ अमेरिकी गायिका मैडोना ने कहा कि वह अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दे रही हैं और जल्द काम पर लौटने की तैयारी कर रही हैं।
भारत के प्रमुख समाचार (India Top News)
1. Chandrayaan 3 Mission: इसरो तीसरे चंद्र मिशन के लिए तैयार, उल्टी गिनती आज से शुरू; 14 जुलाई को होगा रवाना
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो चार साल बाद एक बार फिर से शुक्रवार को पृथ्वी के इकलौते उपग्रह चंद्रमा पर चंद्रयान पहुंचाने के अपने तीसरे मिशन के लिए तैयार है। मिशन के तहत 43.5 मीटर लंबा राकेट 14 जुलाई को दोपहर 2:35 पर दूसरे लांच पैड से प्रक्षेपित किया जाना है। गुरुवार से उल्टी गिनती शुरू होगी। यहां पढ़ें पूरी खबर
2. पीएम मोदी और जो बाइडेन का संयुक्त दृष्टिकोण करेगा चमत्कार करेगा, दोनों देश मिलकर कर रहे काम : एरिक गार्सेटी
भारत में संयुक्त राज्य अमेरिका के राजदूत एरिक गार्सेटी ने कहा कि भारत और अमेरिका के पास मिलकर काम करने का एक लंबा इतिहास है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन का संयुक्त दृष्टिकोण क्वांटम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में चमत्कार करेगा। गार्सेटी ने बुधवार को भारत-अमेरिका विज्ञान और प्रौद्योगिकी फोरम (आईयूएसएसटीएफ) आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और क्वांटम टेक्नोलाजी ग्रांट लांच में ये टिप्पणी की। यहां पढ़ें पूरी खबर
3. विदेश मंत्री जयशंकर बोले- हिंद-प्रशांत क्षेत्र में आसियान की केंद्रीयता के सिद्धांत के प्रति भारत प्रतिबद्ध
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बुधवार को इंडोनेशिया, मलेशिया, आस्ट्रेलिया और वियतनाम समेत कई देशों के समकक्षों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने द्विपक्षीय सहयोग और आपसी चिंता के मुद्दों पर चर्चा की। यहां पढ़ें पूरी खबर
4. Mumbai: मुंबई में 2.9 लाख रुपये के 2 पर्स चोरी करने के आरोप में 4 गिरफ्तार : पुलिस
दक्षिण मुंबई में अमेरिका में पढ़ रही एक छात्रा की कार से 2.9 लाख रुपये के दो महंगे पर्स चुराने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को बताया कि घटना रविवार शाम को लोहार चॉल में हुई जब छात्रा अपने माता-पिता के साथ कुछ घरेलू सामान खरीदने गई थी। यहां पढ़ें पूरी खबर
5. विपक्षी एकता का बढ़ेगा फलक, बेंगलुरू बैठक में 24 दलों को न्यौता; सोनिया गांधी भी करेंगी शिरकत
महाराष्ट्र के सियासी घटनाक्रम के झटकों को नजरअंदाज करते हुए विपक्ष की पार्टियों ने अगले लोकसभा चुनाव में भाजपा को मजबूत चुनौती देने के लिए विपक्षी एकजुटता को विस्तार देने की जवाबी रणनीति अपनायी है। इस क्रम में बेंगलुरू में होने वाली विपक्षी एकजुटता की बैठक में 24 दलों को आमंत्रित कर विपक्ष के राष्ट्रीय फलक को बढ़ाने का फैसला किया गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर
अमेरिका के प्रमुख समाचार (US Top News)
1. हिंदूफोबिया के खिलाफ सुरक्षा की मांग का अमेरिकी सांसदों ने किया समर्थन, देश में हिंदुओं के योगदान हुई प्रशंसा
अमेरिका सहित कई देशों में हाल के समय में हिंदूफोबिया (हिंदू धर्म के प्रति पूर्वाग्रह) बढ़ा है। हिंदुओं और उनके प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया जा रहा है। अमेरिका में हिंदुओं के एक संगठन ने मंगलवार को हिंदूफोबिया और जाति विधेयक को लेकर पैदा होने वाली चुनौतियों को रेखांकित किया। उन्होंने हिंदू समुदाय के लोगों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया। यहां पढ़ें पूरी खबर
2. मैडोना के 'सेलिब्रेशन टूर' की नई तारीख का जल्द होगा एलान, गायिका बोलीं- स्वास्थ्य पर दे रही हूं ध्यान
अमेरिकी गायिका मैडोना ने कहा कि वह अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दे रही हैं और जल्द काम पर लौटने की तैयारी कर रही हैं। मैडोना 'गंभीर जीवाणु संक्रमण' होने के कारण पिछले महीने कई दिन तक अस्पताल के गहन देखभाल इकाई (ICU) में भर्ती रहीं थीं और उन्हें अपना बेहद महत्वपूर्ण ‘सेलिब्रेशन टूर’ भी स्थगित करना पड़ा था। यहां पढ़ें पूरी खबर
3. 30 से अधिक देश डिजिटल सेवा कर पर रोक को 2024 तक बढ़ाने पर हुए सहमत, OECD ने दी जानकारी
ओईसीडी ने बुधवार को कहा कि कनाडा को छोड़कर, डिजिटल सेवा कर वाले देश उन्हें कम से कम एक और साल के लिए लागू करने से रोकने पर सहमत हुए हैं। 140 से अधिक देशों को अगले साल 2021 में एक समझौते को लागू करना शुरू करना था, जिसमें दशकों पुराने नियमों में बदलाव किया गया था कि कैसे सरकारें बहुराष्ट्रीय कंपनियों पर कर लगाती हैं, जिन्हें व्यापक रूप से पुराना माना जाता है। क्योंकि इन नियमों से ऐप्पल या अमेजॉन जैसे डिजिटल दिग्गज कम कर वाले देशों में काफी मुनाफा कमाते हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर
4. नाटो ने यूक्रेन को दिया पूर्ण सुरक्षा का भरोसा; रूस ने कहा, खतरनाक गलती कर रहा है संगठन
अमेरिका, ब्रिटेन और नाटो के बाकी 29 सदस्य देश सैन्य संगठन में यूक्रेन की सदस्यता की मांग पर तो आगे नहीं बढ़े लेकिन युद्धग्रस्त देश को पूर्ण सुरक्षा का भरोसा दिया है। विश्व के सर्वाधिक संपन्न जी 7 देशों ने भी यूक्रेन को भविष्य में सैन्य और आर्थिक मदद का आश्वासन दिया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने लिथुआनिया की राजधानी में हुई समिट को अच्छा बताया है लेकिन उसके नतीजे को आदर्श नहीं कहा है। यहां पढ़ें पूरी खबर
5. USA: Shri Thanedar ने भारतीय वाणिज्य दूतावास पर हमले की कड़ी निंदा की, चीन को भी पाठ पढ़ाने का दिया संदेश
अमेरिकी सांसदों और प्रभावशाली भारतीय-अमेरिकियों ने सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास में आगजनी के प्रयास की कड़ी निंदा की है और इस आपराधिक कृत्य के अपराधियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई का आह्वान किया है। उन्होंने अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू को निशाना बनाकर की गई हिंसक बयानबाजी की भी आलोचना की है और इस बात पर जोर दिया है कि स्वतंत्र भाषण किसी को भी हिंसा भड़काने या संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का अधिकार नहीं देता है। खालिस्तान समर्थकों द्वारा 2 जुलाई को ट्विटर पर साझा किए गए एक वीडियो में सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास में आगजनी की घटना को दिखाया गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर