विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मैडोना के 'सेलिब्रेशन टूर' की नई तारीख का जल्द होगा एलान, गायिका बोलीं- स्वास्थ्य पर दे रही हूं ध्यान

By AgencyEdited By: Anurag Gupta
Published: Wed, 12 Jul 2023 04:57 PM (IST)

अमेरिकी गायिका मैडोना ने कहा कि अस्पताल में जब उनकी आंख खुली तो उनको सबसे पहले अपने बच्चों और फिर उनके सेलिब्रेशन टूर के लिए टिकट खरीदने वाले प्रशंसकों का ख्याल आया। उन्होंने कहा कि मैं अब अपने स्वास्थ्य पर और जल्द बेहतर होने पर ध्यान दे रही हूं। गायिका का सेलिब्रेशन टूर 15 जुलाई को वैंकूवर में शुरू होने वाला था।

स्वास्थ्य पर दे रही हूं ध्यान: अमेरिकी गायिका मैडोना (फोटो: एपी)
स्वास्थ्य पर दे रही हूं ध्यान: अमेरिकी गायिका मैडोना (फोटो: एपी)

लॉस एंजिलिस, एपी। अमेरिकी गायिका मैडोना ने कहा कि वह अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दे रही हैं और जल्द काम पर लौटने की तैयारी कर रही हैं। मैडोना 'गंभीर जीवाणु संक्रमण' होने के कारण पिछले महीने कई दिन तक अस्पताल के गहन देखभाल इकाई (ICU) में भर्ती रहीं थीं और उन्हें अपना बेहद महत्वपूर्ण ‘सेलिब्रेशन टूर’ भी स्थगित करना पड़ा था।

गायिका ने सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर लिखा,

मैं ठीक हो रही हूं और आप सभी की दुआओं के लिए आभारी हूं।

क्या कुछ बोलीं मैडोना

अमेरिकी गायिका ने कहा कि अस्पताल में जब उनकी आंख खुली तो उनको सबसे पहले अपने बच्चों और फिर उनके सेलिब्रेशन टूर के लिए टिकट खरीदने वाले प्रशंसकों का ख्याल आया। उन्होंने कहा कि मैं अब अपने स्वास्थ्य पर और जल्द बेहतर होने पर ध्यान दे रही हूं। वादा करती हूं कि जल्द आप सभी के बीच लौटूंगी।

गायिका का सेलिब्रेशन टूर 15 जुलाई को वैंकूवर में शुरू होने वाला था। गायिका के प्रबंधक गाइ ओसेरी के अनुसार, सेलिब्रेशन टूर की नई तारीखों के बारे में जानकारी जल्द साझा की जाएगी।

टिकट नहीं होंगे रद्द!

बता दें कि नई तारीख का एलान होने पर पुराने टिकट मान्य रहेंगे। ऐसे में प्रशंसकों से टिकट को वापस नहीं करने की अपील की जा रही है। हालांकि, नई तारीखों का अभी एलान नहीं हुआ है।

गायिका के प्रबंधक गाइ ओसेरी के अनुसार, 24 जून को मैडोना को 'गंभीर जीवाणु संक्रमण' हो गया जिसकी वजह से वह कई दिनों तक आईसीयू में भर्ती रही और उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए यही जानकारी दी थी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।