विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विदेश मंत्री जयशंकर बोले- हिंद-प्रशांत क्षेत्र में आसियान की केंद्रीयता के सिद्धांत के प्रति भारत प्रतिबद्ध

By AgencyEdited By: Anurag Gupta
Published: Wed, 12 Jul 2023 11:59 PM (IST)

विदेश मंत्री जयशंकर ने ट्वीट कर बताया कि हार्न के साथ बैठक में वित्त साइबर और समुद्री क्षेत्रों में भारत-आसियान संवाद का सुझाव दिया। हमारे आसियान संबंधों ने हिंद-प्रशांत के नजरिये का मार्ग प्रशस्त किया। जयशंकर ने वियतनाम के विदेश मंत्री बुई थान सन मलेशियाई विदेश मंत्री डा. जाम्ब्री अदबुल कादिर के साथ द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। विदेश मंत्री ने अन्य देशों के समकक्षों से भी मुलाकात की।

इंडोनेशिया दौरे पर विदेश मंत्री जयशंकर (फोटो: पीटीआई)
इंडोनेशिया दौरे पर विदेश मंत्री जयशंकर (फोटो: पीटीआई)

जकार्ता, पीटीआई। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बुधवार को इंडोनेशिया, मलेशिया, आस्ट्रेलिया और वियतनाम समेत कई देशों के समकक्षों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने द्विपक्षीय सहयोग और आपसी ¨चता के मुद्दों पर चर्चा की।

इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत हिंद-प्रशांत क्षेत्र में आसियान की केंद्रीयता के सिद्धांत के प्रति प्रतिबद्ध है। एस. जयशंकर इंडोनेशिया और थाईलैंड की एक सप्ताह की यात्रा पर हैं। विदेश मंत्री ने बुधवार को जकार्ता में दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्र संघ (आसियान) के महासचिव डा. काओ किम हार्न के साथ बैठक कर अपने कार्यक्रमों की शुरुआत की।

जयशंकर ने ट्वीट कर बताया कि हार्न के साथ बैठक में वित्त, साइबर और समुद्री क्षेत्रों में भारत-आसियान संवाद का सुझाव दिया। हमारे आसियान संबंधों ने हिंद-प्रशांत के नजरिये का मार्ग प्रशस्त किया। जयशंकर ने वियतनाम के विदेश मंत्री बुई थान सन, मलेशियाई विदेश मंत्री डा. जाम्ब्री अदबुल कादिर के साथ द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। विदेश मंत्री ने अन्य देशों के समकक्षों से भी मुलाकात की।

जकार्ता के बाद रविवार को विदेश मंत्री एस. जयशंकर मेकांग गंगा कार्पोरेशन (एमजीसी) तंत्र की 12वीं विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिए बैंकाक की यात्रा करेंगे। 17 जुलाई को जयशंकर बैंकाक में बिम्सटेक विदेश मंत्रियों के रिट्रीट में भी शामिल होंगे।

दो दिवसीय यात्रा पर सीरिया पहुंचे मुरलीधरन

विदेश राज्यमंत्री वी. मुरलीधरन दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर बुधवार को सीरिया पहुंचे। यात्रा के दौरान विदेश राज्यमंत्री भारत-सीरिया के द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए सीरियाई नेतृत्व से चर्चा करेंगे। 2016 के बाद यह भारत की ओर से सीरिया की पहली मंत्रिस्तरीय यात्रा है।

यात्रा के दौरान वह भारत सरकार की छात्रवृत्ति योजना के तहत देश में पढ़ चुके सीरियाई छात्रों के समूह से भी मुलाकात करेंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।