विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

India-America Top News: पीएम मोदी ने वरिष्ठ मंत्रियों के साथ की बैठक, नूंह हिंसा पर अमेरिका का आया बयान

By Jagran NewsEdited By: Devshanker Chovdhary
Published: Thu, 03 Aug 2023 06:32 AM (IST)

India-America Top News प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को मौजूदा मानसून सत्र में संसद में सरकार की रणनीति पर चर्चा ...और पढ़ें

देखें अमेरिका और भारत की प्रमुख खबरें।
देखें अमेरिका और भारत की प्रमुख खबरें।

HighLights

  1. पीएम मोदी ने वरिष्ठ मंत्रियों के साथ की बैठक।
  2. न्यूनतम पेंशन की राशि बढ़ाने का कोई प्रस्ताव नहीं।
  3. अमेरिका ने नूंह हिंसा पर लोगों से शांति का किया आग्रह।

वाशिंगटन, ऑनलाइन डेस्क। बुधवार को अमेरिका और भारत में कई महत्पूर्ण घटनाएं घटी। दोनों देशों की कई महत्वपूर्ण खबरों ने लोगों के बीच जगह बनाई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को मौजूदा मानसून सत्र में संसद में सरकार की रणनीति पर चर्चा के लिए शीर्ष मंत्रियों के साथ बैठक की अध्यक्षता की। हरियाणा के नूंह में हुई हिंसा मामले पर अमेरिका का बयान सामने आया है। अमेरिका ने नूंह में हुई हिंसा पर शांति का आग्रह किया है। उन्होंने लोगों से हिंसक गतिविधियों से दूर रहने की अपील की।

भारत के प्रमुख समाचार (India Top News)

पीएम मोदी ने वरिष्ठ मंत्रियों के साथ की बैठक

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को मौजूदा मानसून सत्र में संसद में सरकार की रणनीति पर चर्चा के लिए शीर्ष मंत्रियों के साथ बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में राजनाथ सिंह, अमित शाह, प्रह्लाद जोशी, पीयूष गोयल, अनुराग सिंह ठाकुर, नितिन गडकरी, निर्मला सीतारमण और अर्जुन राम मेघवाल समेत केंद्रीय मंत्री मौजूद रहे। यहां पढ़ें पूरी खबर...

मणिपुर में पटरी पर लौट रही जिंदगी

मणिपुर मे सुरक्षा बल राज्य के संवेदनशील और सीमावर्ती इलाकों में तलाशी अभियान चल रहे हैं। एक आधिकारिक बयान में कहा गया मणिपुर सरकार ने कानून व्यवस्था की स्थिति में सुधार को देखते हुए इंफाल पूर्व और पश्चिम जिलों में कर्फ्यू में छूट की अवधि एक घंटे बढ़ा दी है। अब दोनों जिलों में कर्फ्यू में ढील की अवधि सुबह पांच बजे से रात आठ बजे तक है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

न्यूनतम पेंशन की राशि बढ़ाने का कोई प्रस्ताव नहीं

केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने बुधवार को कहा कि न्यूनतम पेंशन पारिवारिक पेंशन की राशि बढ़ाने का कोई प्रस्ताव नहीं है। उन्होंने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि केंद्र सरकार के तहत न्यूनतम पेंशन पारिवारिक पेंशन की राशि 9000 रुपये प्रति माह है। सिंह ने कहा कि 2093462 पारिवारिक पेंशनभोगियों सहित 4481245 पेंशनभोगी हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर...

'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत डाकघर बेचेंगे राष्ट्रीय ध्वज

लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना पैदा करने के लिए भारतीय डाक विभाग 'हर घर तिरंगा' अभियान मनाने के लिए अपने 1.6 लाख डाकघरों के माध्यम से राष्ट्रीय ध्वज बेचेगा। संचार मंत्रालय ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि गत वर्ष भारत सरकार ने आजादी के अमृत महोत्सव के तत्वावधान में 'हर घर तिरंगा' अभियान की शुरुआत की थी। यहां पढ़ें पूरी खबर...

असम में हथियार प्रशिक्षण शिविर से बजरंग दल के दो सदस्य गिरफ्तार

असम के दरांग जिले में हथियार प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने से संबंधित एक मामले में राष्ट्रीय बजरंग दल के दो सदस्यों को बुधवार को गिरफ्तार किया गया। दरांग के पुलिस अधीक्षक प्रकाश सोनोवाल ने बताया कि संगठन के दो सदस्यों - बिजॉय घोष और गोपाल बोरो को मंगलदोई में महर्षि विद्या मंदिर स्कूल के परिसर में शिविर आयोजित करने के लिए गिरफ्तार किया गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

अमेरिका के प्रमुख समाचार (America Top News)

अमेरिका ने नूंह हिंसा पर लोगों से शांति का किया आग्रह

हरियाणा के नूंह में हुई हिंसा मामले पर अमेरिका का बयान सामने आया है। अमेरिका ने नूंह में हुई हिंसा पर शांति का आग्रह किया है। उन्होंने लोगों से हिंसक गतिविधियों से दूर रहने की अपील की। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा कि हिंसा वाली जगह किसी अमेरिकी के फंसे होने की जानकारी नहीं है। उन्होंने इस मामले पर दूतावास से संपर्क करने की बात कही। यहां पढ़ें पूरी खबर...

चीन और अमेरिका के बीच फोन पर हुई बातचीत

अमेरिका और चीन के बीच इन दिनों रिश्ते अच्छे नहीं है। बावजूद इसके चीन और अमेरिका ने फोन पर आपस में बातचीत की है। एशिया के लिए पेंटागन के शीर्ष अधिकारी ने चीन के विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी से बात की। पेंटागन के एक प्रवक्ता ने कहा कि सहायक सचिव रैटनर और निदेशक यांग ने यूएस-पीआरसी रक्षा संबंधों के साथ-साथ क्षेत्रीय सुरक्षा मुद्दों पर चर्चा की। यहां पढ़ें पूरी खबर...

अदालती कार्यवाही के बावजूद नहीं झुके डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ मंगलवार को एक नया आरोप सामने आया। इससे पहले ट्रंप दो आपराधिक मामले में आरोपी हैं। उनके खिलाफ अदालती कार्यवाही चल रही है, लेकिन वह मैदान में डंटे हुए हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को अपने खिलाफ लगाए गए अभियोगो को चुनाव प्रचार के लिए प्रयोग किया। इसके लिए उन्हें पूर्व अमेरिकी उपराष्ट्रपति से तीखी आलोचना का सामना करना पड़ा। यहां पढ़ें पूरी खबर...

वाशिंगटन में सीनेट बिल्डिंग में शूटर के होने की खबर निकली झूठी

अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन में सीनेट भवनों में हमलावरों के छिपने की खबर सामने मिली। इसके बाद पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने इमारत में तलाशी अभियान शुरू की, लेकिन कहीं भी हमलावर नहीं मिला। यहां पढ़ें पूरी खबर...

फिच ने घटाई अमेरिकी क्रेडिट रेटिंग

अमेरिकी रेटिंग एजेंसी फिच ने अमेरिका की क्रेडिट रेटिंग को गिरा दिया है। फिच ने अमेरिकी क्रेडिट रेटिंग को एएए से घटाकर एए+ कर दिया है, जो अमेरिका के लिए चिंताजनक है। इसे देखकर राष्ट्रपति बाइडन को झटका लगा है क्योंकि इसका प्रभाव वैश्विक अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा। यहां पढ़ें पूरी खबर...