विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Nuh Violence: अमेरिका ने नूंह हिंसा पर लोगों से शांति का किया आग्रह, कहा- हिंसक कार्रवाइयों से रहना चाहिए दूर

By AgencyEdited By: Devshanker Chovdhary
Published: Thu, 03 Aug 2023 05:30 AM (GMT+05:30)

अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर से नूंह में हुई हिंसा पर पूछा गया कि क्या कोई अमेरिकी नागरिक ...और पढ़ें

अमेरिका ने नूंह हिंसा पर लोगों से शांति का किया आग्रह।
अमेरिका ने नूंह हिंसा पर लोगों से शांति का किया आग्रह।

वाशिंगटन, एएनआई। हरियाणा के नूंह में हुई हिंसा मामले पर अमेरिका का बयान सामने आया है। अमेरिका ने नूंह में हुई हिंसा पर शांति का आग्रह किया है। उन्होंने लोगों से हिंसक गतिविधियों से दूर रहने की अपील की।

नूंह हिंसा पर अमेरिका का बयान

अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा कि हिंसा वाली जगह किसी अमेरिकी के फंसे होने की जानकारी नहीं है। उन्होंने इस मामले पर दूतावास से संपर्क करने की बात कही।

बता दें कि अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर से नूंह में हुई हिंसा पर पूछा गया कि क्या कोई अमेरिकी नागरिक इलाके में फंसा हुआ है, तो अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता ने जवाब दिया।

मैथ्यू मिलर ने कहा

झड़पों के संबंध में जाहिर है, हम हमेशा की तरह, शांति का आग्रह करेंगे और पक्षों से अपील करेंगे हिंसक कार्रवाइयों से दूर रहें। किसी अमेरिकी के फंसे होने की जानकारी नहीं है। मुझे दूतावास से संपर्क करने में खुशी होगी।

नूंह हिंसा में छह की मौत

बता दें हरियाणा के नूंह में सोमवार को ब्रजमंडल यात्रा के दौरान हुई हिंसा में छह लोगों की मौत हो चुकी है। स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए जगह-जगह सुरक्षाकर्मी तैनाता है और सरकार नजर रख रही है।