विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

America: वाशिंगटन में सीनेट बिल्डिंग में शूटर के होने की खबर निकली झूठी, सुरक्षाकर्मियों ने ली राहत की सांस

By AgencyEdited By: Devshanker Chovdhary
Published: Thu, 03 Aug 2023 01:09 AM (IST)Updated: Thu, 03 Aug 2023 02:33 AM (IST)

अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन में सीनेट भवनों में हमलावरों के छिपने की खबर सामने आई है। यूएस कैपिटल पुलिस ने ...और पढ़ें

वाशिंगटन में सीनेट बिल्डिंग में छिपे हमलावर।
वाशिंगटन में सीनेट बिल्डिंग में छिपे हमलावर।

वाशिंगटन, एएनआई। अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन में सीनेट भवनों में हमलावरों के छिपने की खबर सामने मिली। इसके बाद पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने इमारत में तलाशी अभियान शुरू की, लेकिन कहीं भी हमलावर नहीं मिला।

झूठी निकली हमलावर के होने की खबर

वाशिंगटन मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग के प्रवक्ता ह्यू कैरव ने कहा कि यूएस कैपिटल कॉम्प्लेक्स में संभावित सक्रिय शूटर की रिपोर्ट के बाद पुलिस को कोई शूटर नहीं मिला और न ही गोलीबारी की कोई घटना हुई।

कैरव ने कहा

बिल्डिंग में एक शूटर के छिपे होने की खबर मिली थी, जो गलत जानकारी निकली। कोई घायल नहीं हुआ और न ही किसी शूटर का पता चला।

बिल्डिंग में शूटर को लेकर मिली थी जानकारी

इससे पहले यूएस कैपिटल पुलिस ने कहा कि सीनेट की इमारतों में संभावित सक्रिय हमलावर के छिपने की खबरें हैं, लेकिन गोलीबारी की कोई पुष्ट रिपोर्ट नहीं है। अधिकारी ने कहा कि पुलिस सीनेट कार्यालय भवनों और उसके आसपास तलाशी कर रही है।

पुलिस ने चलाया तलाशी अभियान

अधिकारियों ने कहा कि हमारे पास 911 पर फोन आया था, जिसके बाद सीनेट कार्यालय भवनों और उसके आसपास के इलाके में खोज जारी है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि कृपया उस क्षेत्र से दूर रहें, क्योंकि हम अभी जांच कर रहे हैं।

पुलिस अधिकारी ने नागरिकों से कहा कि अगर आप इस क्षेत्र में हैं, तो हमारे अधिकारियों के निर्देशों का पालन करें। बता दें कि अभी तक गोलीबारी की खबर सामने नहीं है।