विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Independence Day 2023: 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत डाकघर बेचेंगे राष्ट्रीय ध्वज, जल्द शुरू होगी बिक्री

By Jagran NewsEdited By: Devshanker Chovdhary
Published: Thu, 03 Aug 2023 03:58 AM (IST)

देश के लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना पैदा करने के लिए भारतीय डाक विभाग हर घर तिरंगा अभियान ...और पढ़ें

'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत डाकघर बेचेंगे राष्ट्रीय ध्वज।
'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत डाकघर बेचेंगे राष्ट्रीय ध्वज।

नई दिल्ली, एएनआई। लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना पैदा करने के लिए भारतीय डाक विभाग 'हर घर तिरंगा' अभियान मनाने के लिए अपने 1.6 लाख डाकघरों के माध्यम से राष्ट्रीय ध्वज बेचेगा।

संचार मंत्रालय ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि गत वर्ष भारत सरकार ने आजादी के अमृत महोत्सव के तत्वावधान में 'हर घर तिरंगा' अभियान की शुरुआत की थी।

पिछले साल सफल रहा अभियान

यह अभियान 2022 में बेहद सफल रहा था। इस दौरान 23 करोड़ परिवारों ने अपने घरों पर भौतिक रूप से तिरंगा फहराया और छह करोड़ लोगों ने एचजीटी वेबसाइट पर सेल्फी अपलोड की थीं।

डाक विभाग ने अभियान को अंतिम छोर तक पहुंचाया और देश के सुदूर कोने तक राष्ट्रीय ध्वज की उपलब्धता सुनिश्चित की। इस उत्साह और देशभक्ति को जारी रखने के लिए सरकार 13 से 15 अगस्त 2023 के बीच हर घर तिरंगा अभियान का आयोजन कर रही है।

जल्द शुरू होगी बिक्री

इसके तहत देश में 1.6 लाख डाकघरों से तिरंगों की बिक्री सुनिश्चित करने का निर्णय लिया है। डाकघरों में झंडों की बिक्री जल्द शुरू होगी और नागरिक अपने नजदीकी डाकघर से झंडा खरीद सकते हैं। इसके साथ ही नागरिक विभाग की ई-पोस्टआफिस सुविधा से भी राष्ट्रीय ध्वज खरीदने में सक्षम होंगे।