विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

PM Modi Meet: संसद में केंद्र की रणनीति पर चर्चा के लिए पीएम मोदी ने वरिष्ठ मंत्रियों के साथ की बैठक

By AgencyEdited By: Anurag Gupta
Published: Wed, 02 Aug 2023 11:17 PM (GMT+05:30)Updated: Thu, 03 Aug 2023 12:13 AM (GMT+05:30)

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार की देर शाम राजग सांसदों की एक बैठक पार्लियामेंट एनेक्सी भवन में हो ...और पढ़ें

प्रधानमंत्री मोदी की राजग सांसदों के साथ बैठक (फोटो: पीटीआई)
प्रधानमंत्री मोदी की राजग सांसदों के साथ बैठक (फोटो: पीटीआई)

नई दिल्ली, एएनआई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को मौजूदा मानसून सत्र में संसद में सरकार की रणनीति पर चर्चा के लिए शीर्ष मंत्रियों के साथ बैठक की अध्यक्षता की।

बैठक में कौन-कौन रहे मौजूद?

इस बैठक में राजनाथ सिंह, अमित शाह, प्रह्लाद जोशी, पीयूष गोयल, अनुराग सिंह ठाकुर, नितिन गडकरी, निर्मला सीतारमण और अर्जुन राम मेघवाल समेत केंद्रीय मंत्री मौजूद रहे।

विपक्ष को लगा झटका

इससे पहले, मंगलवार को बीजू जनता दल के सांसद सस्मित पात्रा ने बताया कि पार्टी दिल्ली सेवा विधेयक पर सरकार का समर्थन करेगी। बीजद का आधिकारिक रुख एकजुट विपक्ष के लिए एक झटका है, जो राज्यसभा में विधेयक को हराने के लिए बहुमत जुटाने की कोशिश कर रहा है।

बाद में, मंगलवार को वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने भी विधेयक पर केंद्र को अपना समर्थन देने के लिए बीजेडी और वाईएसआरसीपी पर हमला बोला। पूर्व गृह मंत्री ने कहा कि वह यह समझने में असफल रहे कि प्रस्तावित कानून में उन्हें क्या मिला।

चिदंबरम ने क्या कुछ कहा?

चिदंबरम ने एक ट्वीट में कहा कि मैं दिल्ली सेवा प्राधिकरण विधेयक का समर्थन करने वाले भाजपा सांसदों को समझ सकता हूं, लेकिन मैं यह समझने में असफल हूं कि बीजद और वाईएसआरसीपी पार्टियों को विधेयक में क्या दिखा।

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने मंगलवार को लोकसभा में यह विधेयक पेश किया। विधेयक केंद्र सरकार को अधिकारियों और कर्मचारियों के कार्यों, नियमों और सेवा की अन्य शर्तों सहित राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार के मामलों के संबंध में नियम बनाने का अधिकार देता है।

इससे पहले सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी ने 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए भाजपा की तैयारियों के तहत पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड और ब्रज क्षेत्र के एनडीए सांसदों के साथ बैठकें की थीं और उनसे लोगों तक सरकारी योजनाओं की जानकारी देने का आग्रह किया।

क्या कुछ बोले थे PM मोदी?

प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड के एनडीए सांसदों के साथ बैठक में कहा था कि गठबंधन की 25 साल की यात्रा अभूतपूर्व रही है और एनडीए इसे आगे ले जाने का इरादा रखता है। हम मिलकर 2024 में जीत सुनिश्चित करेंगे।