विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

America-China Relations: चीन और अमेरिका के बीच फोन पर हुई बातचीत, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

By AgencyEdited By: Devshanker Chovdhary
Published: Thu, 03 Aug 2023 05:55 AM (GMT+05:30)

अमेरिका और चीन के बीच इन दिनों रिश्ते अच्छे नहीं है। बावजूद इसके चीन और अमेरिका ने फोन पर आपस ...और पढ़ें

चीन और अमेरिका के बीच फोन पर हुई बातचीत।
चीन और अमेरिका के बीच फोन पर हुई बातचीत।

वाशिंगटन, रायटर्स। अमेरिका और चीन के बीच इन दिनों रिश्ते अच्छे नहीं है। बावजूद इसके चीन और अमेरिका ने फोन पर आपस में बातचीत की है। एशिया के लिए पेंटागन के शीर्ष अधिकारी ने चीन के विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी से बात की।

दोनों देशों के बीच कई मुद्दों पर चर्चा

पेंटागन के एक प्रवक्ता ने कहा कि सहायक सचिव रैटनर और निदेशक यांग ने यूएस-पीआरसी रक्षा संबंधों के साथ-साथ क्षेत्रीय सुरक्षा मुद्दों पर चर्चा की।

इन दोनों के बीच इंडो-पैसिफिक सुरक्षा मामलों के सहायक रक्षा सचिव एली रैटनर और पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के विदेश मंत्रालय के उत्तरी अमेरिकी और ओशियनियन मामलों के महानिदेशक यांग ताओ को लेकर बातचीत हुई।

प्रवक्ता ने कहा कि सहायक सचिव ने संयुक्त राज्य अमेरिका और पीआरसी के बीच सैन्य-से-सैन्य संचार की खुली लाइनें बनाए रखने के लिए विभाग की चल रही प्रतिबद्धता पर भी जोर दिया।