Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UN: 'महिलाएं केवल गृहिणी नहीं बल्कि राष्ट्र-निर्माता भी हैं, PM मोदी ने भी कहा है', UN में बोलीं रुचिरा कंबोज

    By AgencyEdited By: Nidhi Avinash
    Updated: Tue, 07 Mar 2023 01:02 PM (IST)

    अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी राजदूत रुचिरा कंबोज ने महिलाओं की स्थिति को लेकर एक वीडियो संदेश जारी किया है। ...और पढ़ें

    Hero Image
    'महिलाएं केवल गृहिणी नहीं बल्कि राष्ट्र-निर्माता भी हैं, PM मोदी ने भी कहा है', UN में बोलीं रुचिरा कंबोज

    न्यूयॉर्क, एजेंसी। अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी राजदूत रुचिरा कंबोज ने महिलाओं की स्थिति को लेकर एक वीडियो संदेश जारी किया है। इस वीडियो संदेश में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मानना है कि महिलाएं न केवल 'गृहिणी' हैं बल्कि राष्ट्र-निर्माता भी हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'महिलाओं को राष्ट्र-निर्माता के रूप में देखा जाना चाहिए'

    वीडियो में कंबोज ने कहा कि आज, नया भारत महिलाओं और लड़कियों के लाभ के लिए आधुनिक तकनीकों की तैनाती से प्रेरित है। यह भारत के माननीय प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए है, जिन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि महिलाओं को अब केवल गृहिणी के रूप में ही नहीं बल्कि राष्ट्र-निर्माता के रूप में भी देखा जाना चाहिए।

    संयुक्त राष्ट्र आयोग के 67वें सत्र की शुरुआत

    बता दें कि अगले दस दिनों तक संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में महिलाओं की स्थिति पर संयुक्त राष्ट्र आयोग के 67वें सत्र की शुरुआत की गई है। इसी को देखते हुए कंबोज ने कहा कि भारत महिलाओं के विकास के मॉडल से महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास में परिवर्तित हो रहा है।

    संयुक्त राष्ट्र में भारत के प्रतिनिधि ने आगे कहा कि भारत की अध्यक्षता में जी-20 में महिलाओं के नेतृत्व में विकास प्राथमिकता है। कंबोज ने महान भारतीय दार्शनिक विचारक स्वामी विवेकानंद के विचार को साझा करत हुए कहा कि एक पंछी के लिए केवल एक पंख पर उड़ना संभव नहीं है।

    महिलाओं के बिना वैश्विक विकास संभव नहीं

    इंडोनेशिया में जी20 में भारत की अध्यक्षता के बारे में बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि सदस्य देशों को करुणा और एकजुटता के साथ विकास के लाभों को सभी मनुष्यों तक पहुंचाना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं के बिना वैश्विक विकास संभव नहीं है।

    पीएम मोदी ने आगे कहा कि हमें अपने जी-20 एजेंडे में भी महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास को प्राथमिकता देनी है। शांति और सुरक्षा के बिना, हमारी आने वाली पीढ़ियां आर्थिक विकास या तकनीकी नवाचार का लाभ नहीं उठा पाएंगी।

    महिला आर्थिक प्रतिनिधित्व समूह

    इससे पहले इसी साल फरवरी में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के महिला आर्थिक प्रतिनिधित्व (EMPOWER) समूह की G20 एम्पावरमेंट एंड प्रोग्रेशन का आयोजन किया गया था। G20 एम्पॉवर इंसेप्शन मीटिंग के दौरान, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भारत की G20 अध्यक्षता के तहत तीन फोकस क्षेत्रों पर प्रकाश डाला।

    इन तीन क्षेत्रों में शामिल हैं - महिला उद्यमिता: इक्विटी और अर्थव्यवस्था के लिए एक जीत, जमीनी स्तर सहित सभी स्तरों पर महिलाओं के नेतृत्व को बढ़ावा देने के लिए साझेदारी और शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और समान कार्यबल भागीदारी की कुंजी।