India-America Top News: पीएम मोदी ने बाढ़ प्रभावित दिल्ली का जाना हाल, जॉर्जिया में गोलीबारी में 4 की मौत
India-America Top News भारत और अमेरिका में शनिवार को कई अहम घटनाक्रम हुए। पीएम मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात दौरे से लौटते ही बाढ़ से जूझ रही दिल्ली का हाल जाना और एलजी वीके सक्सेना से बात की। इसके अलावा अमेरिका के जॉर्जिया में फायरिंग की घटना सामने आई है। अमेरिका के जॉर्जिया में गोलीबारी में चार लोग मारे गए हैं।
वॉशिंगटन, ऑनलाइन डेस्क। भारत और अमेरिका में शनिवार को कई अहम घटनाक्रम हुए। पीएम मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात दौरे से लौटते ही बाढ़ से जूझ रही दिल्ली का हाल जाना और एलजी वीके सक्सेना से बात की। इसके अलावा अमेरिका के जॉर्जिया में फायरिंग की घटना सामने आई है। अमेरिका के जॉर्जिया में गोलीबारी में चार लोग मारे गए हैं। एक स्थानीय अधिकारी का कहना है कि गोलीबारी का एक संदिग्ध अभी भी फरार है।
इसके साथ ही इसरो ने बताया कि चंद्रयान-3 की कक्षा बदल दी गई है। इसरो ने बताया कि कक्षा बदलने की प्रक्रिया (अर्थबाउंड-फायरिंग-1) सफलतापूर्वक पूरा कर चंद्रयान-3 को अगली और बड़ी कक्षा में भेज दिया है। वहीं, बाढ़ के बीच दिल्ली वालों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। मौसम विभाग ने बाढ़ के बीच अगले चार दिनों तक बारिश की संभावना जताई है। आइये नजर डालते हैं भारत और अमेरिका की टॉप खबरों पर...
भारत के प्रमुख समाचार (India Top News)
PM मोदी ने जाना दिल्ली का हाल
विदेश से दिल्ली लौटने के तुरंत बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को उपराज्यपाल वीके सक्सेना से फिर बात की और राष्ट्रीय राजधानी में बाढ़ जैसी स्थिति से निपटने में हुई प्रगति के बारे में जानकारी ली। इससे पहले विदेश यात्रा के दौरान भी वह एलजी से दिल्ली के बारे में जानकारी ले रहे थे। यहां पढ़ें पूरी खबर
दिल्ली में बाढ़ के बीच अगले चार दिनों तक बारिश की संभावना
यमुना में बाढ़ के बीच दिल्ली में अगले चार दिनों तक मध्यम स्तर की वर्षा होने की संभावना है। ऐसे में मुश्किलें बढ़ भी सकती है। रविवार को आकाश में बादल छाए रहेंगे और मध्यम स्तर की वर्षा होगी। यहां पढ़ें पूरी खबर
मणिपुर में महिला की गोली मारकर हत्या
मणिपुर के इंफाल पूर्वी जिले के सावोमबुंग इलाके में शनिवार शाम एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हथियारबंद लोगों ने महिला का चेहरा भी विकृत कर दिया। पुलिस ने कहा कि 50 वर्षीय महिला को उसके आवास पर कुछ हथियारबंद लोगों ने चेहरे पर गोली मार दी और भागने से पहले बंदूकधारियों ने उसका चेहरा भी बिगाड़ दिया। यहां पढ़ें पूरी खबर
द्वारिका व डाकोर मंदिर में शालीन कपड़ों में ही मिलेगा प्रवेश
गुजरात के ऐतिहासिक द्वारिका जगत मंदिर व डाकोर के रणछोड़ रायजी महाराज मंदिर में अब भारतीय संस्क्रति के अनुकूल व शालीन कपड़े पहनकर जाने पर ही प्रवेश मिलेगा। मंदिर प्रबंधकों ने मुख्य द्वार पर बैनर लगाकर दर्शनार्थियों को शालीन कपड़े पहनकर आने की अपील की है। यहां पढ़ें पूरी खबर
खरगे बोले- 'एक्ट ईस्ट' नीति 'एक्ट लीस्ट' बन गई
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को केंद्र की एक्ट ईस्ट पॉलिसी पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा सरकार पूर्वोत्तर राज्यों की स्थिति पर एक्ट लीस्ट जैसा ही कुछ करे। भाजपा की बांटने वाली नीति का नतीजा है कि मणिपुर में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। यहां पढ़ें पूरी खबर
अमेरिका के प्रमुख समाचार (America Top News)
जॉर्जिया में हुई फायरिंग में चार लोगों की मौत
मेरिका में एक बार फिर गोलीबारी की घटना सामने आई है। अमेरिका के जॉर्जिया में गोलीबारी में चार लोग मारे गए हैं। हेनरी काउंटी के अधिकारी के बयान में कहा गया है कि पुलिस अभी भी घटना की जांच कर रही है। वारदात अटलांटा के दक्षिण में लगभग 40 मील हैम्पटन में शनिवार सुबह हुई। यहां पढ़ें पूरी खबर
अमेरिका में गोलीबारी में तीन पुलिसकर्मी की मौत
अमेरिका के राज्य नार्थ डकोटा में गोलीबारी के दौरान तीन पुलिस अधिकारियों को मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार को फार्गो शहर में हुई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि उन्होंने 40 से अधिक गोलियों की आवाज सुनीं। आस-पास की सड़कों की घेराबंदी कर दी गई है। यहां पढ़ें पूरी खबर
भीषण गर्मी से बेहाल हुआ अमेरिका और यूरोप
एक ओर भारत में लगातार बारिश ने तेज गर्मी से राहत के साथ ही बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए हैं, वहीं दूसरी ओर अमेरिका और यूरोप में लोग गर्मी से बेहाल हैं। अमेरिका में करीब 11 करोड़ लोग प्रभावित हुए हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर
सैन फ्रांसिस्को में भारत के समर्थन में भारतीय-अमेरिकियों ने निकाली रैली
भारतीय वाणिज्य दूतावास में हाल ही में खालिस्तान समर्थकों द्वारा आगजनी की कोशिश किए जाने के बाद भारत के प्रति समर्थन व्यक्त करने के लिए भारतीय-अमेरिकी समुदाय के लोग सैन फ्रांसिस्को में भारतीय दूतावास के बाहर इकट्ठा हुए। यहां पढ़ें पूरी खबर
पिछले 10 सालों में PM मोदी की मेहनत लाई रंग
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हाल की अमेरिका यात्रा से पता चलता है कि भारत का वैश्विक शक्ति के रूप में महत्व बढ़ रहा है। कैपिटल ग्रुप के अनुसार, भारत में पिछले 10 वर्षों में सापेक्षिक राजनीतिक स्थिरता देखी गई है, जिससे आर्थिक विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। यहां पढ़ें पूरी खबर
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।