Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    US Shooting: अमेरिका के नार्थ डकोटा राज्य में गोलीबारी, तीन पुलिसकर्मी की मौत; संदिग्ध भी ढेर

    By AgencyEdited By: Mohd Faisal
    Updated: Sun, 16 Jul 2023 01:17 AM (IST)

    अमेरिकी राज्य नार्थ डकोटा में गोलीबारी के दौरान तीन पुलिस अधिकारियों को मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार को फार्गो शहर में हुई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि उन्होंने 40 से अधिक गोलियों की आवाज सुनीं। आस-पास की सड़कों की घेराबंदी कर दी गई है। वहीं फार्गो पुलिस ने कहा गोलीबारी के दौरान पुलिस पर गोली चलाने वाले संदिग्ध व्यक्ति की भी मौत हो गई।

    Hero Image
    US Shooting: अमेरिका के नार्थ डकोटा राज्य में गोलीबारी, तीन पुलिसकर्मी की मौत (फाइल फोटो)

    वाशिंगटन एपी। अमेरिका के राज्य नार्थ डकोटा में गोलीबारी के दौरान तीन पुलिस अधिकारियों को मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार को फार्गो शहर में हुई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि उन्होंने 40 से अधिक गोलियों की आवाज सुनीं। आस-पास की सड़कों की घेराबंदी कर दी गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं, फार्गो पुलिस ने कहा है कि जनता के लिए कोई खतरा नहीं है। राज्य स्थित वैली लाइव न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना शुक्रवार को फार्गो शहर में हुई।

    लोगों ने सुनी 40 से अधिक गोलियों की आवाज

    प्रत्यक्षदर्शियों ने वैली न्यूज लाइव को बताया कि 9वीं एवेन्यू साउथ के पास 25वीं स्ट्रीट साउथ पर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि उन्होंने 40 से अधिक गोलियों की आवाज सुनीं थी।

    पुलिस ने घटना के बाद की सड़कों की घेराबंदी

    वहीं, पुलिस ने 25वीं स्ट्रीट और 9वीं एवेन्यू साउथ के क्षेत्र में जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने आस-पास की सड़कों की घेराबंदी की। पुलिस ने बताया कि गोलीबारी के दौरान पुलिस पर गोली चलाने वाले संदिग्ध व्यक्ति की भी मौत हो गई।

    पुलिस ने संदिग्ध की नहीं की पहचान

    हालांकि, पुलिस ने गोलीबारी के संभावित मकसद या परिस्थितियों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है। साथ ही पुलिस ने मारे गए अधिकारी और संदिग्ध की पहचान भी नहीं बताई है। फार्गो पुलिस विभाग ने कहा कि इस मामले को लेकर जांच जारी है।