विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 12, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राहत सेंटर में ठहरे नेपाली व बिहार के लोगों को सरकार नहीं भेजेगी, व्यवस्था खुद करें

By Skand ShuklaEdited By:
Published: Tue, 12 May 2020 12:00 PM (IST)

स्टेडियम में ठहराए गए नेपाली व बिहार मूल के लोग निजी गाड़ी व ठेकेदार के साथ जा सकते हैं। इन्हें रोडवेज या अन्य सरकारी व्यवस्था से घर नहीं भेजा जाएगा।

राहत सेंटर में ठहरे नेपाली व बिहार के लोगों को सरकार नहीं भेजेगी, व्यवस्था खुद करें
राहत सेंटर में ठहरे नेपाली व बिहार के लोगों को सरकार नहीं भेजेगी, व्यवस्था खुद करें

हल्द्वानी, जेएनएन : स्टेडियम में ठहराए गए नेपाली व बिहार मूल के लोग निजी गाड़ी व ठेकेदार के साथ जा सकते हैं। इन्हें रोडवेज या अन्य सरकारी व्यवस्था से घर नहीं भेजा जाएगा। जबकि इससे पूर्व उत्तराखंड व उप्र के लोगों को बस व छोटी गाडिय़ों से घर भिजवाया गया था। संख्या कम होने की वजह से यह निर्णय लिया गया है।

लॉकडाउन की शुरूआत में प्रशासन द्वारा हल्द्वानी व लालकुआं में चार राहत सेंटर बनाए गए थे। स्टेडियम, एमबी इंटर कॉलेज, एमबी डिग्री कॉलेज व लालकुआं बारातघर में सैकड़ों की संख्या में इन्हें रखा गया था। क्वारंटाइन अवधि पूरी होने के बावजूद जब रवानगी नहीं हुई तो इन लोगों ने भूख हड़ताल शुरू कर दी। जिसके बाद बारी-बारी से घर वापसी करवाई गई। सोमवार को एमबी इंटर कॉलेज से करीब 50 बिहारी श्रमिकों अपने गांव चले गए। निजी खर्चे से इन्होंने बस की व्यवस्था की थी। प्रशासन द्वारा सिर्फ पास मुहैया करवाया गया था। वर्तमान में सिर्फ स्टेडियम वाले सेंटर में करीब 35 लोग बाकि है।

इसमें बीस मूल रूप से नेपाल व अन्य बिहार के निवासी है। नोडल अधिकारी एके कटारिया ने बताया कि नेपाली लोग पहाड़ पर ठेकेदार संग काम करते थे। अगर वह काम पर दोबारा जाना चाहते हैं तो ठेकेदार को बुलाकर दोबारा काम पर जा सकते हैं। क्योंकि नेपाल पहुंचाने को लेकर परमिशन नहीं है। वहीं, बिहारी श्रमिकों से भी कहा गया है कि वह बस या अन्य वाहन का इंतजाम कर जा सकते हैं।

यह भी पढें 

रोज सैकड़ों की भीड़ झेल रहे रोडवेज के ड्राइवर, 34 रुपये में चाय पिए या खाना खाए 

जिम कॉर्बेट के जंगल में मिला था दुनिया का सबसे लंबा किंग कोबरा, लंबाई थी 23 फुट नौ इंच 

पूर्व स्वास्थ मंत्री बेहड़ पर मुकदमा दर्ज होने पर राज बब्बर ने किया ये ट्वीट, पढि‍ए क्‍या कहा 

पिता की तेरवीं में जाने के लि‍ए पत्‍नी और बच्चों संग दस द‍िन से लाइन में मजदूर 

ऊधमसिंहनगर में एक और काेरोना संक्रमित मिला, अपने कुत्ते संग मेडिकल कॉलेज में आइसोलेट  

अमेरिका की कैरोलिना यूनिवर्सिटी चम्पावत की पूजा ने टाॅप किया, एमएससी में म‍िला सर्वोच्‍च स्‍थान