विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 11, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पूर्व स्वास्थ मंत्री बेहड़ पर मुकदमा दर्ज होने पर राज बब्बर ने किया ये ट्वीट, पढि‍ए क्‍या कहा

By Skand ShuklaEdited By:
Published: Mon, 11 May 2020 04:44 PM (IST)

सीने अभिनेता एवं राज्य सभा सांसद राज बब्बर ने पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलक राज बेहड़ पर लॉकडाउन के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज होने की निंदा की है।

पूर्व स्वास्थ मंत्री बेहड़ पर मुकदमा दर्ज होने पर राज बब्बर ने किया ये ट्वीट, पढि‍ए क्‍या कहा
पूर्व स्वास्थ मंत्री बेहड़ पर मुकदमा दर्ज होने पर राज बब्बर ने किया ये ट्वीट, पढि‍ए क्‍या कहा

रुद्रपुर, जेएनएन : सीने अभिनेता एवं राज्य सभा सांसद राज बब्बर ने पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलक राज बेहड़ पर लॉकडाउन के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज होने की निंदा की है। साथ ही उन्होंने ट्विट करके इसे निराशाजनक बताया है। कहा है कि सियासत के लिए शासन तंत्र का इस्तेमाल किया जाना गलत है। पिछले सप्ताह रुद्रपुर के ग्राम मलसा गिरधरपुर गांव में फायरिंग और हंगामे के बाद गांव में पहुंचने और सभा करने के आरोप में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलक राज बेहड़ पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। इसे लेकर कांग्रेस पार्टी में खलबली मच गई है। मुकदमा वापस लेने की अपील की जा रही है।

रविवार देर रात बॉलीवुड अभिनेता एवं राज्य सभा सांसद राज बब्बर ने इस मुद्​दे पर ट्विट किया। जिसमें कहा है कि मैं पूर्व सीएम हरीश रावत के संकल्प का समर्थन करता हूं। उत्तराखंड सरकार के पूर्व मंत्री तिलक राज बेहड़ जनसेवा में तत्पर रहने वाले नेताओं में से एक हैं। उनपर लॉकडाउन और दूसरी धाराओं में दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएं। विपक्षी सियासत साधने के लिए शासन तंत्र इस्तेमाल गलत है। इधर बेहड़ ने कहा है कि कांग्रेस का उत्पीड़न बंद नहीं होगा तो आंदोलन जारी रहेगा। कांग्रेस एकजुट है। प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह ने कहा है कि जल्द ही बड़ा फैसला लिया जाएगा।

यह भी पढें 

आंधी-पानी से पेड़ उखड़े, दीवार गिरी; हादसे में तीन लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर 

कुविवि के छात्र रहे डॉ एनके जोशी अब वहीं के कुलपति बने, जागरण से बाेले- वन रैंकिंग पर लाऊंगा 

जागरण के वेबिनार में उत्तराखंड के उद्यमियों ने कहा-टैक्स में छूट मिले और सस्ता हो कर्ज 

लेफ्टिनेंट कर्नल नीलेश कपिल का पार्थिव शरीर पहुंचा रामनगर, बेटे और बेटी ने दिया कंधा 

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।