विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 10, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लेफ्टिनेंट कर्नल नीलेश कपिल का पार्थिव शरीर पहुंचा रामनगर, बेटे और बेटी ने दिया कंधा

By Skand ShuklaEdited By:
Published: Sun, 10 May 2020 11:17 AM (IST)

लेफ्टिनेंट कर्नल नीलेश कपिल का पार्थिव शरीर देर रात रामनगर पहुंचा। जहां कुछ देर शरीर अंतिम दर्शनार्थ रखने के बाद शव यात्रा छोई से श्मशान घाट के लिए निकली।

लेफ्टिनेंट कर्नल नीलेश कपिल का पार्थिव शरीर पहुंचा रामनगर, बेटे और बेटी ने दिया कंधा
लेफ्टिनेंट कर्नल नीलेश कपिल का पार्थिव शरीर पहुंचा रामनगर, बेटे और बेटी ने दिया कंधा

रामनगर, जेएनएन : लेफ्टिनेंट कर्नल नीलेश कपिल का पार्थिव शरीर देर रात रामनगर पहुंचा। जहां कुछ देर शरीर अंतिम दर्शनार्थ रखने के बाद शव यात्रा छोई से श्मशान घाट के लिए निकली। कर्नल के बेटे चिराग व बेटी ने भी श्मशान घाट में पिता के शव को कंधा दिया। स्थानीय विधायक दीवान सिंह बिष्ट, कर्नल जितेंद्र, एसडीएम विजयनाथ शुक्ल, कोतवाल रवि सैनी ने उनके शव पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलिए दिए। बता दें कि कुपवाड़ा कश्मीर में तैनात लेफ्टिनेंट कर्नल नितेश कपिल की हृदय गति रुक जाने से मौत हो गई थी।

नैनीताल निवासी लेफ्टिनेंट कर्नल नितेश कपिल कश्मीर के कुपवाड़ा में तैनात थी। शुक्रवार शाम परेड के दौरान एक्सरसाइज करते समय अचानक से उनके सीने में दर्द हुआ। जिसके बाद उनकों वहाँ के चिकित्सालय ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया । उधर कर्नल की मौत की खबर सुनते ही उनके परिवार में कोहराम मच गया। उनकी पत्नी लता कपिल का रो रो कर बुरा हाल हो गया। जबकि वह अपने पीछे 17 साल के पुत्र चिराग जो कि बीटेक कर रहा है और 15 साल की पुत्री दिया जो कि हाई स्कूल में है अकेला छोड़ गए।

कर्नल मूल रूप से नैनीताल के रहने वाले थे। जबकि उनके ससुराल रामनगर छोई में विपिन चंद्र छिमवा ल के यहां थी। कर्नल नितेश की पत्नी और बच्चे अपने ननिहाल छोई में लोकडाउन के दौरान आए थे और लोकडाउन के बाद छोई ही फंसे रह गए। उधर जानकारी देते हुए 14 मराठा लाइंस बटालियन के कर्नल जितेंद्र सिंह राठौर ने रामनगर पहुंचकर बताया कि कर्नल नितेश पूर्व में दिल्ली डीआरडीओ में तैनात थे। विगत जनवरी में ही उनका हस्तांतरण कुपवाड़ा कश्मीर किया गया था। जहां 7 मई की शाम को हृदय गति रुकने से उनकी मौत हो गई।

उनके पार्थिव शरीर को कुपवाड़ा से हवाई सेवा से श्रीनगर लाया गया। वहां से विशेष विमान से बरेली लाया गया। बरेली से सड़क रास्ते से छोई उनके ससुर विपिन छिमवाल के निवास स्थान पर लाया जाएगा। जहां से रामनगर विश्राम घाट लाया गया जहाँ उनको मुखाग्नि दी जाएगी।

यह भी पढें

ड्रेगन तक भारत की पहुंच रास नहीं आ रही नेपाल को, मीडि‍या में मुखर हुआ वि‍रोध 

कश्मीर में तैनात लेफ्टिनेंट कर्नल नितेश का हार्ट अटैक से निधन, विशेष विमान से आएगा पार्थिव शरीर 

सड़क बनने से चीन सीमा तक आसान हुई हथियारों की पहुंच, सप्लाई चेन नहीं होगा बाधित 

गौला और नंधौर नदी के सभी गेटों से कल से शुरू होगा खनन 

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।