विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 09, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कश्मीर में तैनात लेफ्टिनेंट कर्नल नितेश का हार्ट अटैक से निधन, विशेष विमान से आएगा पार्थिव शरीर

By Skand ShuklaEdited By:
Published: Sat, 09 May 2020 05:35 PM (IST)

कुपवाड़ा कश्मीर में तैनात लेफ्टिनेंट कर्नल नितेश कपिल हार्ट अटैक से मौत हो गई। वो 52 साल के थे। लेफ्टिनेंट कर्नल मूलरूप से नैनीताल के निवासी थे।

कश्मीर में तैनात लेफ्टिनेंट कर्नल नितेश का हार्ट अटैक से निधन, विशेष विमान से आएगा पार्थिव शरीर
कश्मीर में तैनात लेफ्टिनेंट कर्नल नितेश का हार्ट अटैक से निधन, विशेष विमान से आएगा पार्थिव शरीर

रामनगर, जेएनएन : कुपवाड़ा कश्मीर में तैनात लेफ्टिनेंट कर्नल नितेश कपिल हार्ट अटैक से मौत हो गई। वो 52 साल के थे। लेफ्टिनेंट कर्नल मूलरूप से नैनीताल के निवासी थे। जबकि उनकी सुसराल रामनगर के छोई के मदनपुर गांव में है।

तल्लीताल नैनीताल निवासी लेफ्टिनेंट कर्नल नितेश कपिल कश्मीर के कुपवाड़ा में तैनात थे। कल शाम परेड के दौरान एक्सरसाइज करते समय अचानक से उनके सीने में दर्द हुआ। सहकर्मियों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया । उधर कर्नल की मौत की खबर सुनते ही उनके परिवार में कोहराम मच गया। उनकी पत्नी लता कपिल का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। जबकि वह अपने पीछे 17 साल के बेटे चिराग जो कि बीटेक कर रहा है और 15 साल की बेटी दिया जो कि हाईस्कूल में है, छोड़ गए। स्वर्गीय कर्नल मूल रूप से नैनीताल के रहने वाले थे। जबकि उनका ससुराल रामनगर छोई में विपिन चंद्र छिमवाल के यहां थी। कर्नल नितेश की पत्नी और बच्चे अपने ननिहाल छोई में लोकडाउन के दौरान आए थे और वहीं फंसे हैं।

14 मराठा लाइस बटालियन के कर्नल जितेंद्र सिंह राठौर ने रामनगर पहुंचकर बताया कि कर्नल नितेश पूर्व में दिल्ली डीआरडीओ में तैनात थे। विगत जनवरी में ही उनका हस्तांतरण कुपवाड़ा कश्मीर किया गया था। जहां सात मई की शाम को हृदय गति रुकने से उनका निधन हो गया। उनके पार्थिव शरीर को कुपवाड़ा से हवाई सेवा से श्रीनगर लाया जाएगा। वहां से विशेष विमान से बरेली लाया जाएगा। बरेली से सड़क रास्ते से उनके पार्थिव शरीर को छोई उनके ससुर विपिन छिमवाल के निवास स्थान पर लाया जाएगा। जहां से उनके प्रर्थिव शरीर को रामनगर विश्राम घाट लाया जाएगा जहाँ उनको मुखाग्नि दी जाएगी।

यह भी पढ़ें

दिल्ली से आया युवक कोरोना पॉजिटिव मिला, उत्तराखंड में 64 हुई संक्रमितों की संख्या

कल से शराब की दुकानों में आने लगेंगे ब्रांड, बढ़े दामों पर मिलेगी शराब

खेती बनेगी पहाड़ आए युवाओं के रोजगार का जरिया, आइआएम काशीपुर संभावनाओं पर कर रहा शोध

बागेश्वर में रसोई गैस सिलेंडर में भड़की आग, मकान जला, महिला झुलसी

  

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।