विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 08, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बागेश्वर में रसोई गैस सिलेंडर में भड़की आग, मकान जला, महिला झुलसी nainital news

By Skand ShuklaEdited By:
Published: Fri, 08 May 2020 05:49 PM (IST)

बागेश्वर में खाना पकाते समय रसोई गैस का सिलेंडर रिसने से रसोई जलकर राख हो गई। हादसे में महिला झुलस ...और पढ़ें

बागेश्वर में रसोई गैस सिलेंडर में भड़की आग, मकान जला, महिला झुलसी nainital news
बागेश्वर में रसोई गैस सिलेंडर में भड़की आग, मकान जला, महिला झुलसी nainital news

बागेश्वर, जेएनएन : बागेश्वर में खाना पकाते समय रसोई गैस का सिलेंडर रिसने से रसोई जलकर राख हो गई। हादसे में महिला झुलस गई है और उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। आग से मकान को भी काफी नुकसान पहुंचा है। फायर सर्विस ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पटवारी के अनुसार पीड़ित को करीब 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।

काफलीगैर तहसील के रिखेल, नागर गांव में शुक्रवार की सुबह भगवती देवी पत्नी (41) स्व. रविंद्र सिंह भंडारी रसोई गैस पर खाना बना रही थी। सिलेंडर से गैस रिसने लगी और पूरे रसोई घर को आग ने पकड़ लिया। महिला ने आग बुझाने की नाकाम कोशिश की। अफरातफरी में वह झुलस गई । चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंच गए और पुलिस, फायर को फोन पर इत्तला किया गया। करीब पौने घंटे में जिला मुख्यालय से फायर का वाहन गांव पहुंचा। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। एफएसएसओ महेश चंद्र ने बताया कि फायर यूनिट ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच डिलीवरी होज कि एक पाइप लाइन बिछाकर मोटर फायर इंजन से पंपिंग कर आग को बुझाया।

आग से घर में रखा चावल, आटा, सब्जी, दाल, कपड़े आदि जलकर खाक हो गए। मकान की छत में लगी बल्लियां आदि भी पूरी तरह जल चुकी हैं। जिससे मकान का आधा हिस्सा रहने लायक नहीं रहा है। क्षेत्रीय पटवारी एमएस राठौर ने अनुसार करीब 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। इस दौरान एसओ झिरौली मदन लाल, जगदीश चंद्र, एफएम जितेंद्र पाल, दीपक वर्मा, सूरज सिंह आदि ने आग बुझाने में सहयोग किया। इधर, एसओ ने बताया कि महिला के तीन बच्चे हैं। घटना के समय वे बाहर थे। जिससे वे बालबाल बच गए।

यह भी पढें 

राशन की दुकानें तीसरे दिन खोलने के विरोध में अनोखा धरना, रामनगर का मामला

परिजनों को पास बनाने की बात कहकर घर से निकले शिक्षक ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी 

हिमालयी चोटियों पर मई में हुई बर्फबारी से अचरज में लोग, जानिए आगे क्‍या गुल खिलाएगा मौसम