विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 11, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ऊधमसिंहनगर में एक और काेरोना संक्रमित मिला, अपने कुत्ते संग मेडिकल कॉलेज में आइसोलेट

By Skand ShuklaEdited By:
Published: Mon, 11 May 2020 11:45 AM (IST)

ऊधमसिंहनगर जिले में कोरोना एक और संक्रमित मिला है। पंजाब से लोहा लेकर बाजपुर आए ट्रक चालक की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है।

ऊधमसिंहनगर में एक और काेरोना संक्रमित मिला, अपने कुत्ते संग मेडिकल कॉलेज में आइसोलेट
ऊधमसिंहनगर में एक और काेरोना संक्रमित मिला, अपने कुत्ते संग मेडिकल कॉलेज में आइसोलेट

बाजपुर, जेएनएन : ऊधमसिंहनगर जिले में कोरोना एक और संक्रमित मिला है। पंजाब से लोहा लेकर बाजपुर आए ट्रक चालक की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। इस जानकारी से स्थानीय पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में ही उसे दुकान पर पहुंचने से पहले बाजार में रोक लिया गया और शहर से बाहर एकांत में ले जाकर पूछताछ की जा रही है। फिलहाल एहतियातन पूरे बाजार को सेनिटाइज किया जा रहा है। पुलिस उससे पूछताछ कर यह जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है कि वह पंजाब से बाजपुर आते समय कहां-कहां रुका और किस-किस के संपर्क में आया है। ट्रक चालक के साथ उसका पालतू कुत्ता भी था। उसे भी उसके साथ ही आइसोलेट  किया जाएगा। ऊधमसिंहनगर जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 14 हो गई है। कुमाऊं में 25 और प्रदेश भर में कोरोना संक्रमितों की संख्या प्रदेश में 69 हो चुकी है। 

काेविड-19 एसटीएच भेजा गया संक्रमित

सोमवार की सुबह पंजाब पुलिस से जानकारी मिली कि ट्रक संख्या (पीबी65/एल4928) इस समय उसकी लोकेशन बाजपुर में है। इस पर पुलिस तत्काल हरकत में आ गई और उपरोक्त नंबर के वाहन को शहर के बीच मुख्यमार्ग पर रोक लिया गया जिसे बाद में शहर से बाहर नैनीताल रोड पर एक खाली प्लाट में ले जाकर पूछताछ की गई। वहां से उसे एम्बुलेंस के जरिए सुशीला तिवारी हॉस्पिटल ले जाया गया है। सीओ दीपशिखा अग्रवाल ने बताया कि चालक की ट्रेवल हिस्ट्री की जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही उसके साथ आए परिचालक को एहतियातन क्वॉरंटाइन किया जा रहा है। परिचालक के पास एक पालतू कुत्ता भी है, जोकि उसके साथ में ही क्वॉरंटाइन रहेगा। इस मामले के सामने आने के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। 

यूएस नगर में सर्वाधिक एक्टिव केस

वर्तमान में कुमाऊं मंडल के ऊधमसिंहनगर जिले में कोरोना के सर्वाधिक एक्टिव नौ केस हैं। इस जिले में संक्रमण के अब तक कुल 14 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं प्रदेश भर में सर्वाधिक संक्रमितों की संख्या 34 देहरादून में मिली है। जहां 27 मरीजों को स्वस्थ्य होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है, जबकि कुल एक्टिव केस महज सात बचे हैं। पहाड़ के जिले पौड़ी और अल्मोड़ा में मिले में एक-एक मरीज स्वस्थ्य होकर जा चुके हैं। प्रदेशभर में अब तक कुल 69 केस मिल चुके हैं, जिनमें 46 स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। जबकि नैनीताल जिले की एक संक्रमित महिला की एम्स ऋषिकेश में उपचार के दौरान मौत हो चुकी है।

यह भी पढें 

आंधी-पानी से पेड़ उखड़े, दीवार गिरी; हादसे में तीन लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर 

कुविवि के छात्र रहे डॉ एनके जोशी अब वहीं के कुलपति बने, जागरण से बाेले- वन रैंकिंग पर लाऊंगा 

जागरण के वेबिनार में उत्तराखंड के उद्यमियों ने कहा-टैक्स में छूट मिले और सस्ता हो कर्ज 

लेफ्टिनेंट कर्नल नीलेश कपिल का पार्थिव शरीर पहुंचा रामनगर, बेटे और बेटी ने दिया कंधा 

1400 किमी की दूरी तय कर टेंपो से रुद्रपुर पहुंचे कोरोना संक्रमित, बिना जांच रिपोर्ट आए भेज दिया था घर  

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।