Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP से मानसून की दस द‍िन में होने जा रही है विदाई, उत्‍तर प्रदेश में जल्‍द बदलेगा मौसम

    Updated: Fri, 19 Sep 2025 12:10 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश से मानसून की वापसी एक सप्ताह में शुरू होने वाली है। मौसम विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मानसूनी सक्रियता खत्म होने की बात कही है जिसके बाद पूर्वांचल में भी मानसून कमजोर होगा। माना जा रहा है कि इस बार मानसून की विदाई पहले होने से पूर्वांचल से भी यह जल्द ही विदा हो जाएगा।

    Hero Image
    यूपी में मानसून अब व‍िदा होने की ओर हो चला है।

    जागरण संवाददाता, वाराणसी। यूपी से मानसून के वापसी का दौर अब सप्‍ताह भर में शुरू होने जा रहा है। मौसम व‍िभाग ने मानसून के व‍िदायी की त‍िथ‍ि तय कर दी है। पश्‍च‍िमी उत्‍तर प्रदेश के पास अब मानसूनी सक्र‍ियता खत्‍म होने की ओर है। राजस्‍थान के साथ ही पंजाब, चंडीगढ़ और गुजरात में मानसून इस समय व‍िदा ले रहा है।  

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    माना जा रहा है क‍ि मानसून की व‍िदायी सबसे पहले पश्‍च‍िमी उत्‍तर प्रदेश में होगी। इसके बाद पूर्वांचल का नंबर आएगा। गुरुवार तक मानसून की वापसी की रेखा नई द‍िल्‍ली के आसपास थी। इसके बाद अब कुछ ही द‍िन में बादल पश्‍च‍िमी उत्‍तर प्रदेश के रास्‍ते यूपी से व‍िदायी की राह पर होंगे।

    यह भी पढ़ें गंगा आरती देखकर लौटते समय तीन युवकों व एक किशोर ने किया था दुष्कर्म, मिली कड़ी सजा

    इसके साथ ही मानसूनी सक्र‍ियता का दौर उत्‍तर प्रदेश से खत्‍म होने का दौर शुरू हो जाएगा। इस बार मानसूनी सक्र‍ियता दो से तीन द‍िन पहले होने की वजह से माना जा रहा है कि अब अध‍िकतम पखवारे भर में पूर्वांचल के रास्‍ते मानसून यूपी से व‍िदा हो जाएंगे।

    इसी के साथ ही मानसूनी बादलों का अब अगले वर्ष जून के दूसरे पखवारे में मानसून के आगमन का लोगों को इंतजार होगा। हालांक‍ि इसके बीच में सर्द‍ियों में पश्‍च‍िमी व‍िक्षोभ का असर हुआ तो बादल बूंदाबांदी भी पर्याप्‍त सर्द‍ियों में करा सकते हैं। 

    यह भी पढ़ेंवाराणसी में जन औषधि केंद्र संचालक आंदोलन पर, दुकानें बंद रखने की चेतावनी

    हालांक‍ि इसके पूर्व मानसून सप्‍ताह भर पूर्व से ही देश से व‍िदायी की ओर रुख कर चुके हैं। अमूमन मानसून 25 स‍ितंबर से पश्‍च‍िम उत्‍तर प्रदेश में और पांच अक्‍टूबर तक पूर्वांचल के रास्‍ते यूपी से व‍िदा हो जाते थे। मगर, इस बार मानसून के व‍िदायी का समय कुछ द‍िन पहले से ही शुरू होने की वजह से एक दो द‍िन में ही अब पश्‍च‍िमी उत्‍तर प्रदेश से मानसून व‍िदा हो जाएंगे तो अक्‍टूबर माह व‍िदा होने तक मानसून पूर्वांचल से भी व‍िदा होने लगेंगे।

    यह भी पढ़ेंवाराणसी में कक्षा तीन की छात्रा विद्यालय के कमरे में बंद रह गई, महिला रसोइया ने ताला खोलकर निकाला

    इस ल‍िहाज से माना जा रहा है क‍ि अब अक्‍टूबर माह की व‍िदायी के साथ ही अब पूर्वांचल ही नहीं बल्‍क‍ि उत्‍तर प्रदेश से भी मानसून पूरी तरह से व‍िदा हो जाएगा। इसी के साथ ही मानसूनी सक्र‍ियता का दौर प्रदेश से पूरी तरह खत्‍म हो जाएगा।

    मानसूनी बादलों के व‍िदा होने के साथ ही पूर्वांचल में बादलों का दौर भी खत्‍म हो जाएगा और इसी के साथ ही पूर्वांचल में आर्द्रता में कमी आनी भी शुरू हो जाएगी। वहीं ठंडी हवाओं का रुख अभी से शुरू हो चुका है। पखवारे भर में गुलाबी ठंडक का असर भी शुरू हो जाएगा और अंचलों में कोहरे का रुख भी होने लगेगा। 

    यह भी पढ़ें नवरात्र बाजार : असम, बिहार, झारखंड में भी भक्त माता को चढ़ाएंगे काशी की बनी चुनरी