Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नवरात्र बाजार : असम, बिहार, झारखंड में भी भक्त माता को चढ़ाएंगे काशी की बनी चुनरी

    Updated: Fri, 19 Sep 2025 11:27 AM (IST)

    असम बिहार झारखंड में भी भक्त माता को चढ़ाएंगे काशी की बनी चुनरी। पूर्वांचल के साथ ही अन्य राज्यों में भी यहां से की जाती है चुनरी की हो रही है सप्लाई। बाढ़ -बारिश के कारण नारियल के रेट में बेतहासा वृद्धि आंध्र प्रदेश से हो रही है अब आपूर्ति।

    Hero Image
    असम, बिहार, झारखंड में भी भक्त माता को चढ़ाएंगे काशी की बनी चुनरी।

    मुकेश चंद्र श्रीवास्तव, वाराणसी। शारदीय नवरात्रि पर्व 22 सितंबर से शुरू हो रहा है। इसके लिए बाजार अभी से सज गए हैं। पूजन सामग्री से लेकर इलेक्ट्रानिक्स व आटोमोबाइल सेक्टर भी तैयार है। काशी में कई चीजों की थोक मंडी भी है। यहां पूर्वांचल के साथ ही अन्य राज्यों में भी आपूर्ति होती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसमें माता की चुनरी व अन्य पूजन सामग्री भी शामिल है। काशी में बनी माता की चुनरी पूर्वांचल के साथ ही बिहार, झारखंड, असम आदि राज्यों में भी सप्लाई हो रही है। साथ ही स्थानीय व्यापारी भी यहां की थोक मंडी नारियल बाजार से खरीद कर स्टाक बना रहे हैं। हालांकि इस साल अधिक बाढ़ व बारिश के कारण नारियल का भाव बहुत अधिक बढ़ गया है।

    माता आदिशक्ति की आराधना के पावन पर्व नवरात्रि को लेकर व्यापारियों ने तैयारी तेज कर दी है। बाजार में खरीदारी के लिए कुछ लोगों की भीड़ भी जुट रही है। नवरात्रि के पावन पर्व की तैयारी लगभग अंतिम चरणों में है। 22 सितंबर से शुरू यह पर्व दो अक्टूबर को दशहरा के दिन तक चलेगा।

    कई भक्त और श्रद्धालु नवरात्रि पर्व के नौ दिनों तक व्रत रखते हैं। भक्त कलश स्थापना से लेकर माता की मूर्ति पर चढ़ाने के लिए लोग विभिन्न प्रकार की चुनरी भी खरीदते हैं। कई भक्त नवरात्रि में माता के लिए सोने चांदी के आभूषण या छत्र की खरीदारी भी करते हैं। इस नवरात्र में भी सराफा बाजार में तेजी देखी जा रही है।

    नारियल बाजार थोक मंडी के व्यापारी विनित गुप्ता बताते हैं कि माता की सभी प्रकार की चुनरी काशी में ही तैयार होती है। यहां से पूरे पूर्वांचल के साथ ही बिहार, झारखंड, असम तक चुनरी भेजी जा रही है। चुनरी के साथ ही झंडा, रूई बत्ती, प्रिंटेड गमछा की भी डिमांड अधिक है।

    फैंसी चुनरी की कीमत 50 से 400 रुपये तक प्रति पीस है। वहीं अन्य चुनरी की कीमत साइज के अनुसार 30, 40, 50 रुपये प्रति पैकैट है। एक पैकेट में 20 पीस चुनरी होती है। बताया कि अभी व्यापारी चुनरी आदि की खरीदारी कर रहे हैं। पितृ पक्ष समाप्त होते ही माता के भक्तों की भी भीड़ बढ़ जाएगी।

    नारियल बाजार थोक मंडी के ही नारियल व चुनरी विक्रेता विजय जायसवाल बताते हैं कि देश के विभिन्न हिस्सों इस साल हुई अधिक बारिश व बाढ़ के कारण माल ढुलाई पर असर पड़ा। यही कारण कि नारियल का भाव बढ़ गया है।

    पिछले साल जहां नारियल का भाव प्रति सैकड़ा 2400 रुपये था वहीं इस साल बढ़कर 3800 रुपये तक पहुंच गया है। बताया कि काशी में आंध्र प्रदेश से नारियल की खेप आती है। सीजन में लगभग 30 ट्रक नारियल की आवक होती है। एक ट्रक में लगभग 30-40 हजार नारियल रहता है। माता को चढ़ाने के लिए व्यापारी नारियल की खरीदारी कर लिए हैं। कुछ दिनों के बाद स्थानीय भक्त भी खरीदारी करेंगे।