विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP के इस जिले में तेंदुआ की दहशत, काफी प्रयास के बाद भी वन विभाग नहीं पकड़ सका, ग्रामीणों ने DM से लगाई मदद की गुहार

Published: Thu, 11 Sep 2025 04:23 PM (IST)

प्रयागराज के गंगापार इलाके में पिछले माह भर से अधिक समय से तेंदुआ का आतंक है। दहशत में ग्रामीणों की ...और पढ़ें

प्रयागराज के गांवों में तेंदुए दिखने की घटनाएं बढ़ने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
प्रयागराज के गांवों में तेंदुए दिखने की घटनाएं बढ़ने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

प्रयागराज। पिछले करीब डेढ़ माह से प्रयागराज के गंगापार इलाके में तेंदुआ की दहशत है। तेंदुआ कई लोगों पर हमला कर घायल भी कर चुका है तो कई मवेशी इसका निवाला बन चुके हैं। वन विभाग पकड़ने के लिए हर जुगत लगा चुका है लेकिन तेंदुआ बड़ा ही चालाक है, वह पकड़ में नहीं आ रहा। इससे आजित आकर अब ग्रामीणों ने डीएम से फरियाद की है। 

गुरुवार को डीएम के पास फूलपुर तहसील स्थित विकास खंड बहादुरपुर के दलापुर गांव के रहने वाले लोग पहुंचे। उन्हें वीडियो सौंपा जिसमें तेंदुआ नजर आ रहा है। हालांकि दैनिक जागरण इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता। ग्रामीणों ने फरियाद किया कि तेंदुआ ने लोगों को भयभीत कर रखा है। तेंदुआ के आतंक से बचाने की गुहार लगाई।

यह भी पढ़ें- Urea Crisis : आठ घंटे कड़ी धूप में लाइन में लगे रहे किसान, पुलिस के बिना नहीं बांटी यूरिया, प्रयागराज के अधिकारी उदासीन

ग्रामीणों ने शिकायती पत्र के माध्यम से डीएम को बताया कि दलापुर के साथ ही दुबावल, जमुनीपुर, सुदनीपुर, ककरा उपरहार आदि आधा दर्जन गांवों में तेंदुआ का आतंक है। कहा कि जिला प्रशासन और वन विभाग ने तेंदुआ को पकड़ने के लिए कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की है। तेंदुआ दिखने के साथ ही वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी जाती रही है। ग्रामीणों का कहना है कि 10 सितंबर की रात दलापुर गांव में कई जानवरों पर तेंदुआ ने हमला किया था। 

यह भी पढ़ें- Prayagraj News : झूंसी में सेना की 75 एकड़ जमीन खाली कराई जाएगी, नाप-जोख के बाद लगाए लाल निशान, भवन स्वामियों को अल्टीमेटम

हनुमानगंज प्रतिनिधि के अनुसार ब्लाक बहादुरपुर के कछारी इलाकों में बीते डेढ़ महीने से लगातार तेंदुआ दस्तक दे रहा है इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। तेंदुए को पहली बार 5 अगस्त को दक्षिणी कोटवा के गंगा कछार में एक पेड़ पर बैठा देखा गया था। 10 अगस्त को मलखानपुर में राजेंद्र बिंद पर पंजे से हमला किया। इसी तरह 11 अगस्त को सुदनीपुर रैतारा तालाब के पास एक बकरे को दबोचते देखा गया 3 सितंबर को सुदनीपुर गांव के भीटेश्वर मंदिर के पास स्कूली वैन के सामने देखा गया और 8 सितंबर को जमुनीपुर गांव निवासी तारा बिंद के ऊपर हमला किया। इसके बाद से दलापुर तिवारीपुर गांव में तेंदुआ को देखे जाने की बात की गई है।

यह भी पढ़ें- क्या आपको पता है... प्रयागराज में 12 जोड़ी महत्वपूर्ण ट्रेनें नहीं रुकतीं, अब नई राजधारी एक्सप्रेस से भी मायूसी, क्या है कारण

बुधवार को तेंदुआ की एक वीडियो खूब वायरल हुआ जिसमें ग्रामीणों ने दारापुर गांव की वीडियो बताई है। इस संबंध में फूलपुर रेंजर लक्ष्मीकांत दुबे ने वायरल वीडियो को पुरानी और पहाड़ी इलाके की बताया है। बताया कि वीडियो में छोटे पहाड़ के टुकड़े भी दिख रहे हैं। झाड़ियों मे बारिश की तरह हरियाली नहीं दिख रही है। इसलिए ये वीडियो पुराना है। फिलहाल एक जगह दिखने की पुष्टि होती है तो कई गांवों में अफवाह भी फैल जाता है।

यह भी पढ़ें- Prayagraj Flood News : गंगा-यमुना में बाढ़ से प्रभावित इलाकों के पीड़ितों को मिलेगी आर्थिक सहायता, सर्वे शुरू

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।