Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Panchayat Election 2021 : होमगार्ड भी कर सकते हैं चुनाव के ल‍िए दावेदारी, महिला-पुरुष दोनों श्रेणी में नामांकन भर सकते हैं किन्नर, देखें गाइड लाइन

    By Narendra KumarEdited By:
    Updated: Sun, 04 Apr 2021 05:02 PM (IST)

    राज्य चुनाव आयोग की गाइड लाइन के अनुसार अब कोई भी होमगार्ड प्रधानी के अलावा जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्य के चुनाव में उतर सकता है। इसके अलावा क‍िन्‍नर मह‍िला और पुरुष दो वर्गों में नामांकन कर सकते हैं।

    Hero Image
    जिले के प्रथम नागरिक की कुर्सी तक भी पहुंच सकता है।

    मुरादाबाद, जेएनएन। वर्दी वालों में होमगाडर्स के भी त्रिस्तरीय पंचायत लड़ने पर कोई पाबंदी नहीं है। इसलिए वे भी अपने गांव का मुखिया बननेे की दौड़ में शामिल हो सकते हैं। राज्य चुनाव आयोग की गाइड लाइन में इसका उल्लेख किया गया है। अब कोई भी होमगार्ड प्रधानी के अलावा जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्य के चुनाव में उतर सकता है। सियासी समझ होने पर वह जिले के प्रथम नागरिक की कुर्सी तक भी पहुंच सकता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आयोग की गाइड लाइन के मुताबिक आंगनबाडी कार्यकर्ता, सहायिका, आशा बहू, शिक्षामित्र, किसान मित्र, ग्राम रोजगार सेवक संयुक्त प्रांत पंचायत राज अधिनिमय 1947 की धारा-5(क) उत्तर प्रदेश क्षेत्र पंचायत तथा जिला पंचायत अधिनियम 1961 की धारा-13 व 26 के अलावा उत्तर प्रदेश नगर पालिका अधिनियम की धारा-25(1)ट के प्रावधानुसार पंचायतों एवं नगर निकायों में उम्मीदवार नहीं हो सकते हैं। लेकिन, होमगाडर्स को इससे अलग रखा गया है। इसलिए कोई भी होमगार्ड अपने गांव का मुखिया बन सकता है। क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव लड़कर ब्लाक प्रमुख की भी दावेदारी करने का हकदार है। जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीतकर जिले का प्रथम नागरिक भी निर्वाचित हो सकता है।

    महिला और पुरुष दोनों श्रेणी में नामांकन करा सकते हैं किन्नर

    त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में किन्नर अपनी इच्छा के अनुसार पुरुष अथवा महिला श्रेणी में नामांकन दाखिल कर सकते हैं। महिला श्रेणी में आरक्षित सीट पर भी उम्मीदवार हो सकता है। इसके अलावा नामांकन करते समय माता-पिता के स्थान पर गुरु का नाम भी लिख सकता है। चुनाव आयोग की गाइड लाइन में इसका उल्लेख किया गया है।

    पद का नाम                         चुनाव चिह्न की संख्‍या

    ग्राम प्रधान                               57

    सदस्य ग्राम पंचायत                 18

    सदस्य क्षेत्र पंचायत                   45

    सदस्य जिला पंचायत                54

    यह भी पढ़ें :-

    आपकी वाशिंग मशीन खराब है बेच दो, ये कहकर घर में घुस गया मैकेन‍िक, मह‍िला से दुष्‍कर्म की कोशिश, व‍िरोध पर चाकू से हमला

     रोडवेज बस में सफर करते हैं तो दें ध्‍यान, अब ब‍िना मास्‍क पहने नहीं कर सकेंगे प्रवेश, चालक और पर‍िचालक को द‍िए गए आदेश

     मुरादाबाद में स्‍कूल को बना डाला तमंचे की फैक्ट्री, गैंगेस्टर की सवा तीन करोड़ की संपत्ति जब्त, यहां पढ़ें पूरा मामला

     ससुराल में जीजा ने फाड़ द‍िए नाबाल‍िग साली के कपड़े, फ‍िर सास से मांगने लगा माफी, मुरादाबाद एसएसपी ने द‍िए कार्रवाई के आदेश