Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आपकी वाशिंग मशीन खराब है बेच दो, ये कहकर घर में घुस गया मैकेन‍िक, मह‍िला से दुष्‍कर्म की कोशिश, व‍िरोध पर चाकू से हमला

    By Narendra KumarEdited By:
    Updated: Sun, 04 Apr 2021 10:50 AM (IST)

    इलेक्ट्रानिक सामान बनाने के बहाने घर में घुसे मैकेनिक ने अकेली महिला से दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध पर आरोपित ने चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार कर दिए। गंभीर रूप से घायल महिला का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है।

    Hero Image
    वाशिंग मशीन बेचने के बहाने घर में घुसा था आरोपित मैकेनिक।

    मुरादाबाद, जेएनएन। महानगर में एक सनसनीखेज घटना प्रकाश में आई। इलेक्ट्रानिक सामान बनाने के बहाने घर में घुसे मैकेनिक ने अकेली महिला से दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध पर आरोपित ने चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार कर दिए। गंभीर रूप से घायल महिला का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। महिला के पड़ोसियों की मदद से आरोपित मैकेनिक को चाकू समेत पुलिस ने दबोच लिया है। उसके खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुगलपुरा थाना क्षेत्र के बरबलान मुहल्ले की रहने वाली महिला का पति फर्म में काम करता है। पांच दिन पहले उसका फ्रिज खराब हो गया। तब महिला ने थाना क्षेत्र में लालबाग में रहने वाले मैकेनिक मेराज खां केा बुलाया। उसने फ्रिज ठीक कर दिया। दूसरे दिन महिला ने मेराज को बताया कि फ्रीज अभी भी ठीक नहीं हुआ है। तब मेराज दूसरे दिन भी के घर गया। फ्रीज ठीक करने के बाद वह चला गया। तीन दिन बाद शनिवार शाम करीब चार बजे मेराज फिर से महिला के घर पहुंचा। उसने महिला से कहा कि उनकी वाशिंग मशीन भी खराब है, उसे बेच दें। इस बीच महिला कमरे में चली गई। तब तक मेराज ने घर का मुख्य दरवाजा भीतर से बंद कर महिला के कमरे में घुस गया। आरोपित ने चाकू के बल पर महिला से दुष्कर्म की कोशिश की। महिला ने जब विरोध किया तो मेराज ने चाकू से हमला कर दिया। चीख पुकार सुनकर पड़ोसी महिला के दरवाजे पर जमा हो गए। उन्होंने मेराज को मौके से पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपित मेराज गिरफ्तार कर लिया। उधर, खून से लथपथ महिला को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार बाद चिकित्सकों ने महिला को हायर सेंटर रेफर कर दिया। रात करीब साढ़े आठ बजे तक महिला की हालत नाजुक बनी हुई थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी व एसपी सिटी अमित कुमार आनंद मौके पर पहुंचे। घटनास्थल के निरीक्षण बाद दोनों अधिकारियों ने आरोपित से पूछताछ की। पूछताछ में मेराज ने गुनाह कबूल कर लिया। महिला के पति की तहरीर पर उसके खिलाफ छेड़छाड़ व हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

    इलेक्ट्रानिक सामान के मैकेनिक ने घर में अकेली महिला से छेड़छाड़ की कोशिश की। विरोध पर चाकू से प्रहार कर दिया। महिला का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। आरोपित गिरफ्तार कर लिया गया है।

    अमित कुमार आनंद, एसपी सिटी

    यह भी पढ़ें :-

    रोडवेज बस में सफर करते हैं तो दें ध्‍यान, अब ब‍िना मास्‍क पहने नहीं कर सकेंगे प्रवेश, चालक और पर‍िचालक को द‍िए गए आदेश

    मुरादाबाद में स्‍कूल को बना डाला तमंचे की फैक्ट्री, गैंगेस्टर की सवा तीन करोड़ की संपत्ति जब्त, यहां पढ़ें पूरा मामला

    Panchayat Election 2021 : मुरादाबाद में बाहर से आने वाले बिना कोविड टेस्ट के नहीं कर सकेंगे मतदान

    मुरादाबाद में शादी के बहाने होटल में युवती के साथ दुष्‍कर्म, अकेला छोड़ फरार हो गया प्रेमी, मुकदमा दर्ज