Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शराब पार्टी के लिए बन रही थी अंडा करी, तभी हुआ विवाद और सिर में मार दी कुल्हाड़ी, मौत

    Updated: Tue, 02 Sep 2025 07:54 PM (IST)

    महोबा के चरखारी क्षेत्र के ग्राम गुढ़ा में शराब पार्टी के दौरान विवाद में एक युवक की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई। मृतक के पिता की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मृतक की पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी है जिससे उसकी बेटी अनाथ हो गई है।

    Hero Image
    घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों की भीड़ और मृतक उदयभान का फाइल फोटो। जागरण

    संवाद सहयोगी, जागरण, चरखारी(महोबा)। शराब पार्टी दौरान हुए विवाद में युवक की कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दी गई। दिवंगत के पिता की तहरीर पर दो युवकों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। हालांकि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ग्रामीणों के मुताबिक तीनों में अच्छी बनती थी और वे दोस्त थे। अक्सर ये लोग पार्टी करते रहते थे। सूचना पाकर पहुंची एएसपी वंदना सिंह ने घटना की जानकारी ली। आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस दबिश दे रही है। दावा किया जा रहा है कि जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दिवंगत की पत्नी की मौत भी एक साल पहले मौत हो चुकी है और इकलौती पुत्री के सिर से माता पिता का साया छिन गया है। इस सनसनीखेज घटना से गांव में मातम का माहौल पसरा हुआ है।

    घटना थाना चरखारी क्षेत्र के ग्राम गुढ़ा की है। ग्रामीणों के मुताबिक गांव का ही 36 वर्षीय उदयभान, भारत सिंह व मूलचंद्र तीनों लोग मूलचंद्र के घर में बैठकर शराब पी रहे थे। साथ ही अंडा करी आदि खाना बन रहा था। तभी किसी बात को लेकर इन लोगों में विवाद हो गया। आपसी कहासुनी के बाद मामला इतना बढ़ गया कि आरोपितों ने उदयभान पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर दिए और गर्दन में चोटें आने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

    चर्चा है कि मूलचंद्र व उदयभान शराब पी रहे थे और भारत सिंह जबरन इस पार्टी में शामिल होना चाहता था। इसी को लेकर विवाद हुआ था। हालांकि असलियत क्या है यह तो जांच के बाद ही पता चल सकेगा। उधर घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों की मौके पर भीड़ एकत्र हो गई और सूचना थाना चरखारी में दी गई। सीओ रविकांत गौड़ व थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार मौके पर पहुंचे।

    यह भी पढ़ें- दोस्ती, दरिंदगी और ब्लैकमेलिंग...युवती को घर बुला दोस्तों के साथ मिलकर किया गैंगरेप, Video Viral

    एएसपी वंदना सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। फील्ट यूनिट ने भी साक्ष्य संकलित किए। ग्रामीणों के मुताबिक दिवंगत उदयभान की पत्नी विमलेश की मृत्यु एक साल पहले हो चुकी है। वह अपनी इकलौती पुत्री खुशबू व पिता मैयादीन के साथ रहता था। दिवंगत मजदूरी करता था। पुलिस ने पिता मैयादीन की तहरीर पर मुल्लू उर्फ मूलचंद्र व भारत सिंह के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह ने बताया कि खाना बनाते समय तीन लोगों में मामूली विवाद हो गया था। जिसमें एक युवक की मौत हो गई है। शीघ्र ही आरोपितों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- कानपुर का पुलिसवाला बना फरिश्ता, सड़क पर राहगीर को पड़ा हार्ट अटैक, CPR देकर बचाई जान

    भारत दादा ने मेरे पापा को काट डाला कत्ल कर दिया

    ग्राम गुढ़ा में हुई उदयभान की हत्या से उसकी इकलौती पुत्री पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दिवंगत की पत्नी विमलेश की मौत एक साल पहले हाे चुकी है और उनका कोई पुत्र भी नहीं था। पुत्री खुशबू पिता की मौत से बदहवास है। वह रो-रोकर बताती है कि तीनों लोग शराब पी रहे थे। मैने पापा को वहां जाने से मना किया था। लेकिन वह चले गए। वह बिलखकर कहती है कि भारत दादा ने अंदर मेरे पापा को काट दिया और उनका कत्ल कर दिया। कहती है उसकी मां नहीं है और पिता की भी मौत हो गई। अब वह कैसे रहे। पड़ोसी उसे ढांढस बंधाने में जुटे हुए है। जिसने भी घटना के बारे में सुना उसकी आंखों में भी आंसू छलक उठे।

    पिता बोले - मैं नई जान पाओ कैसे का हो गओ

    दिवंगत उदयभान के पिता मैयादीन बेटे की मौत से बदहवास है। उनके चेहरे पर मौत का दर्द साफ झलक रहा था। वह कहते है कि मोए बेटा को कत्ल हो गओ। मै नई जान पाओ कैसे का हो गओ। मौड़ी खुशबू चिल्लानी तब पता परो कि जो सब हो गओ आए। आरोपियन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई भओ चाहिये।

    यह भी पढ़ें- Jolly LLB 3 Trailer: ट्रेलर रिलीज को लेकर अक्षय की सौरभ शुक्ला के सामने दलील, सबसे आगे कनपुरिया...तो