Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तर प्रदेश- 6 बजे 6 बड़ी खबरें: CM योगी ने कांवड़ियों पर बरसाए फूल, लखनऊ से छांगुर का करीबी गिरफ्तार

    Updated: Sun, 20 Jul 2025 05:56 PM (IST)

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ में कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा करते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा सामाजिक समता का उदाहरण है पर उपद्रवी इस उत्साह को भंग करने की कोशिश कर सकते हैं। उधऱ एटीएस ने लखनऊ से मतांतरण गिरोह के सदस्य राजेश कुमार उपाध्याय को गिरफ्तार किया है। गोरखपुर में कांग्रेस की बैठक में मारपीट हुई। संगम नगरी में गंगा और यमुना खतरे के निशान के करीब हैं।

    Hero Image
    उत्तर प्रदेश- 6 बजे 6 बड़ी खबरें।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। UP Top Six Headlines Today | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को मेरठ में कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा के बाद कहा कि कांवड़ यात्रा सामाजिक समता का उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है। इसमें बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं सब शामिल हैं, लेकिन इस उमंग और उत्साह को भंग करने के कुत्सित प्रयास भी हो रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कांवड़ियों को आगाह किया कि उनके बीच उपद्रवी किसी भेष में छुपे होंगे, जिनका षडयंत्र सफल न होने पाए। सीएम योगी ने देहरादून दिल्ली हाईवे पर दुल्हेदा चौकी के सामने कावड़ियों पर करीब 11 मिनट तक फूलों कि वर्षा की। योगी के साथ अन्य नेता भी मौजूद रहे। (पढ़ें पूरी खबर...)

    मतांतरण गिरोह के सरगना छांगुर का एक और साथी गिरफ्तार

    देश के कई हिस्सों में मतांतरण का संगठित गिरोह चलाने वाले बलरामपुर के जलालुद्दीन उर्फ छांगुर के खिलाफ उत्तर प्रदेश एटीएस की सख्त कार्रवाई जारी है। एटीएस ने रविवार को लखनऊ से छांगुर गिरोह के सदस्य राजेश कुमार उपाध्याय को गिरफ्तार किया है। एटीएस ने उपाध्याय को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा दिया है। (पढ़ें पूरी खबर...)

    गोरखपुर में कांग्रेस की बैठक में मारपीट

    कांग्रेस कमेटी की पूर्वी जोन की बैठक में रविवार सुबह मारपीट हो गई। देवरिया बाईपास के सत्यम लान में दो पूर्व ब्लाक अध्यक्षों ने जिलाध्यक्ष राजेश तिवारी के ललकारने पर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष श्रीश उपाध्याय, जयगोविंद, महासचिव व अनुशासन समिति के अध्यक्ष विनोद पांडेय, आलोक शुक्ल और 10 से ज्यादा अज्ञात कांग्रेसियों पर लाठी-डंडे व धारदार हथियारों से मारने का आरोप लगाया। बैठक में मारपीट से अफरातफरी मच गई। (पढ़ें पूरी खबर...)

    संतुलन खो बैठे हैं सपा प्रमुख अखिलेश: ओमप्रकाश राजभर

    प्रदेश के पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव अपना संतुलन खो बैठे हैं। जब सत्ता में थे तो क्या कर रहे थे, यह जग जाहिर है। सत्ता से बेदखल होने के बाद इसी देवरिया में ब्राह्मण बनाम यादव कराने की पूरी कोशिश की।

    कहा कि अखिलेश यादव ने इटावा में भी ब्राह्मण बनाम यादव कराया। उन्होंने शिक्षा तो अच्छी दिया कि यादव भी कथा कह सकता है, लेकिन जब आजमगढ़ में गृह प्रवेश कराना हुआ तो बिना पंडितजी के काम नहीं चला। (पढ़ें पूरी खबर...)

    24 घंटे में गंगा 45 व यमुना का जलस्तर 56 सेमी. बढ़ा

    संगम नगरी में अब बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। गंगा और यमुना खतरे के निशान के बिल्कुल करीब पहुंच गई हैं। रविवार सुबह गंगा का जलस्तर 83.06 मीटर पहुंच गया, जबकि यमुना का जलस्तर 83.19 मीटर हो गया।

    पिछले 24 घंटे में गंगा 45 तो यमुना 56 सेमी बढ़ी हैं। प्रयागराज में दोनों नदियां चेतावनी बिंदु 82.73 मीटर पार कर गई हैं, जबकि खतरे के निशान 83.73 मीटर के पास है। (पढ़ें पूरी खबर...)

    फार्मर रजिस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबर

    कृषि विभाग के अधिकारियों का कहना है सभी किसानों को फार्मर रजिस्ट्री कराना अनिवार्य होगा, तभी उन्हें कृषि से संबंधित सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। फार्मर रजिस्ट्री न कराने किसानों की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की अगली किस्त नहीं मिलेगी। (पढ़ें पूरी खबर...)

    comedy show banner
    comedy show banner