उत्तर प्रदेश- 6 बजे 6 बड़ी खबरें: दोपहिया वाहनों के लिए नया नियम लागू; रेप के बाद हत्या के आरोपी का एनकाउंटर
UP Top News Today | यूपी सरकार ने दोपहिया वाहनों के लिए नया नियम लागू किया है। सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए नो हेलमेट नो फ्यूल अभियान शुरू हुआ है। अयोध्या में दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ। शादी से मना करने पर प्रेमी ने प्रेमिका का रेप किया फिर गला घोंटकर मार डाला।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश में जीवन रक्षा, सबकी सुरक्षा के लिए बड़ी पहल की है। प्रदेशवासियों की सुरक्षा का संकल्प लेते हुए योगी सरकार पहली सितंबर से 'नो हेलमेट, नो फ्यूल' विशेष सड़क सुरक्षा अभियान चलाएगी।
पूरे प्रदेश में यह अभियान जिलाधिकारी के नेतृत्व में जिला सड़क सुरक्षा समिति (डीआरएससी) के समन्वय से चलाया जाएगा। 30 सितंबर तक चलने वाले अभियान में परिवहन, पुलिस, राजस्व/जिला प्रशासन के अधिकारी मिलकर मुख्य जिम्मेदारी निभाएंगे। (यहां पढ़ें पूरी खबर)
रेप के बाद हत्या के आरोपी का एनकाउंटर
अयोध्या के पलिया शाहबदी कांड में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। युवती की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई जिसमें नामजद आरोपी आलोक निषाद निर्दोष पाया गया।
पड़ोस के गांव दीपापुर के उसके प्रेमी राजू यादव ने इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने पुलिस से हथियार छीनकर भागने की कोशिश की जिसके बाद पुलिस मुठभेड़ में वह घायल हो गया। (यहां पढ़ें पूरी खबर)
'जनता दर्शन' में आई नन्ही मायरा
कानपुर की मायरा सोमवार को अपनी मां नेहा के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'जनता दर्शन' में पहुंचीं। उन्होंने मुख्यमंत्री से बच्चे के एडमिशन की गुहार लगाई। मासूम मायरा को देख मुस्कुराते हुए सीएम ने पहले हालचाल जाना, फिर पूछा कि क्या बनना चाहती हो।
इस पर मायरा ने जवाब दिया- डॉक्टर। यह सुन सीएम ने पहले उसे चॉकलेट दी, फिर अधिकारियों को एडमिशन कराने का निर्देश दिया। (यहां पढ़ें पूरी खबर)
चार साल मासूम बच्ची नाले में गिरी
संभल के रायसत्ती थाना क्षेत्र में शहर से सटे गांव निवासी एक ग्रामीण परिवार के साथ पास में रायसत्ती माता के थान पर जात लगाने के लिए आए थे। जहां से वापस जाते समय उनकी चार साल की बच्ची थान के पास स्थित नाले में गिर गई।
शोर मचाने पर आसपास लोग एकत्र हो गए और जैसै तैसे बच्ची को बाहर निकालकर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार व थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। (यहां पढ़ें पूरी खबर)
छह साल की दोस्ती के बाद शादी पर अड़ी सहेलियां
मैनपुरी के थाना क्षेत्र के एक गांव में छह साल साथ पढ़ने और साथ रहने के दौरान दो युवतियों के बीच प्यार हो गया। दोनों ने 26 अगस्त को शपथ पत्र को नोटरी करा लिया।
इसके अनुसार दोनों साथ रहना चाहती हैं। जानकारी होने पर एक युवती के स्वजन ने उसका घर से बाहर निकलना बंद कर दिया। वहीं दूसरी युवती अपनी सहेली का साथ पाने के लिए पुलिस की मदद लेने की बात कह रही है। (यहां पढ़ें पूरी खबर)
लव जिहाद के आरोपी दो बदमाश मुठभेड़ घायल
कुशीनगर में पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें जुल्फिकार और असलम नामक दो बदमाश घायल हो गए। दोनों के पैर में गोली लगी है।
पुलिस ने उनके पास से तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। एसपी संतोष कुमार मिश्र ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली। ये दोनों लव जिहाद और मतांतरण के मामले में आरोपी हैं और इन पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। (यहां पढ़ें पूरी खबर)
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।