Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तर प्रदेश- 6 बजे 6 बड़ी खबरें: बांकेबिहारी मंदिर में मंत्री एके शर्मा का विरोध, मथुरा सड़क हादसे में 6 की मौत

    Updated: Sat, 19 Jul 2025 06:01 PM (IST)

    शाम की बड़ी खबरें | यूपी के नगर विकास मंत्री एके शर्मा के बांके बिहारी मंदिर पहुंचने पर महिलाओं ने प्रदर्शन किया जिसके बाद पुलिस ने उनसे अभद्रता की। आगरा में मतांतरण का बड़ा गिरोह पकड़ा गया जिसने कई हिंदू युवतियों का मतांतरण कराया। यमुना एक्सप्रेस-वे पर दुर्घटना में 6 लोगों की मौत हो गई। उधर प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है।

    Hero Image
    उत्तर प्रदेश- 6 बजे 6 बड़ी खबरें।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जामंत्री एके शर्मा शनिवार को ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर पहुंचे। मंदिर प्रांगण में ऊर्जामंत्री को ज्ञापन देने को पहले से ही गले में काला पटुका डाल इंतजार कर रहीं महिलाओं व मंदिर सेवायतों के पास पहुंचकर पुलिस अधिकारियों ने उनके हाथ में लगी तख्तियां फाड़ डालीं और धक्का−मुक्की करके उन्हें मंदिर से बाहर निकलने की हिदायत दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस पर भी महिलाएं नहीं मानीं और ऊर्जामंत्री के मंदिर में पहुंचते ही न्यास व गलियारा विरोधी नारे शुरू कर दिए। यह देख पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं के साथ अभद्रता शुरू कर दी। (पढ़ें पूरी खबर...)

    बलरामपुर के बाद आगरा में पकड़ा गया मतांतरण का बड़ा गिरोह

    लरामपुर के मतांतरण गिरोह के सरगना पर शिकंजा कसने के बाद योगी आदित्यनाथ सरकार ने ऐसे गिरोहों पर शिकंजा कसा तो आगरा से भी बड़े पैमाने पर मतांतरण कराने वाला गिरोह सामने आया। इस गिरोह ने सैकड़ो हिंदू युवतियों का मतांतरण कराया है।

    इनमें से कई का तो निकाह कराकर विदेश भी भेजा है। इनको विदेश से फंड मिलने की भी जानकारी है। मतांतरण गिरोह के आतंकी संगठनों से भी संबंध सामने आए हैं। आगरा में डीजीपी राजीव कृष्णा और आगरा के पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। (पढ़ें पूरी खबर...)

    यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसे में 6 की मौत

    यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। नोएडा से आगरा की ओर जा रही इको गाड़ी में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, इससे इको बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इको सवार पिता और दो पुत्रों समेत छह लोगों की मृत्यु हो गई, जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई।

    यह हादसा सुबह करीब साढ़े तीन बजे बलदेव थाना क्षेत्र के गांव सराय सालवान के समीप माइल स्टोन 140 पर हुआ। हादसे में इको सवार आगरा के थाना बसोनी के गांव हरलालपुरा निवासी धर्मवीर सिंह, उनके पुत्र रोहित और आर्यन की मृत्यु हो गई। (पढ़ें पूरी खबर...)

    लखनऊ में चार वर्षीय मासूम से बैड टच

    राजधानी के इंदिरानगर के एक नामचीन स्कूल में पढ़ने वाली चार वर्षीय मासूम बच्ची से बैड टच करने के आरोपित आरिफ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ अश्लीलता, एससी/एसटी व पाक्सो की धाराओं में पीजीआइ कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ है।

    आरिफ बच्ची के स्कूल में वैन चलाने का काम करता है और अक्सर बच्ची के साथ अश्लीलता करता था। बच्ची ने यह बात घर में बताई इसके बाद बच्ची की मां जब उसे लेकर चिकित्सक के पास पहुंची तो पूरी घटना सामने आई। (पढ़ें पूरी खबर...)

    गंगा-यमुना खतरे के निशान के पास पहुंचीं

    संगम नगरी में गंगा और यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। शनिवार सुबह 10 बजे तक दोनों नदियों का जलस्तर चेतावनी बिंदु को पार कर खतरे के निशान की ओर बढ़ने लगा। शुक्रवार रात भर में गंगा का 83 सेमी जलस्तर बढ़कर शनिवार सुबह 82.74 मीटर पर पहुंच गया।

    वहीं यमुना का जल स्तर 118 सेमी बढ़कर शनिवार सुबह 82.63 मीटर पर पहुंच गया। प्रयागराज में 83.73 मीटर पर खतरे का निशान है। (पढ़ें पूरी खबर...)

    कई दिनों तक अच्छी बारिश के आसार नहीं

    निम्न वायुदाब का बना क्षेत्र अब बुंदेलखंड होेते हुए राजस्थान की ओर बढ़ चला है। इससे पूर्वी उत्तर प्रदेश में आसमान साफ होने लगा है। अब कई दिनों तक अच्छी वर्षा होने के आसार खत्म हो गए हैं। मौसम विज्ञानियों का मानना है कि अब अगले सप्ताह में ही किसी परिवर्तन की उम्मीद की जा सकती है। (पढ़ें पूरी खबर...)

    comedy show banner
    comedy show banner