उत्तर प्रदेश- 6 बजे 6 बड़ी खबरें: CM योगी का कांग्रेस पर वार, गोंडा हादसे में मरने वालों की संख्या हुई 12; बारिश का अलर्ट
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मेरठ और सहारनपुर में थे। सहारनपुर में उन्होंने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। योगी ने कहा कि महाराष्ट्र के मालेगांव में हुए एक विस्फोट में कांगेस की सरकार ने हिंदु नेताओं को अभियुक्त बनाया था। आतंकवादियों के लिए सोफ्ट और राष्ट्रवादी संगठनों को दबाने की कुत्सित मानसिकता आंतकी कृत्य है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन्हें विरासत की चिंता नहीं थी।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मेरठ और सहारनपुर में थे। सहारनपुर में उन्होंने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। योगी ने कहा कि महाराष्ट्र के मालेगांव में हुए एक विस्फोट में कांगेस की सरकार ने हिंदु नेताओं को अभियुक्त बनाया था। आतंकवादियों के लिए सोफ्ट और राष्ट्रवादी संगठनों को दबाने की कुत्सित मानसिकता आंतकी कृत्य है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन्हें विरासत की चिंता नहीं थी। वहीं, गोंडा में रविवार को हुई हादसे में मरने वालों की संख्या अब 12 हो गई है।
मालेगांव पर कांग्रेस की कुत्सित चेष्टा आतंकी कृत्य: सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर में कहा कि महाराष्ट्र के मालेगांव में हुए एक विस्फोट में कांगेस की सरकार ने हिंदु नेताओं को अभियुक्त बनाया था। आतंकवादियों के लिए सोफ्ट और राष्ट्रवादी संगठनों को दबाने की कुत्सित मानसिकता आंतकी कृत्य है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन्हें विरासत की चिंता नहीं थी। यहां पढ़ें पूरी खबर...
यूपी की पहली ग्रीनफील्ड टीओडी टाउनशिप का किया शिलान्यास
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हेलीकाप्टर से सहारनपुर से मेरठ के मोहिउद्दीनपुर में बने हेलीपैड पर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने प्रदेश की पहली इंटीग्रेटिड ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट (टीओडी) टाउनशिप की नींव रखी। यहां पढ़ें पूरी खबर...
गोंडा हादसे में मृतकों की संख्या पहुंची 12
गोंडा में पृथ्वीनाथ मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो के रविवार को अनियंत्रित होकर सरयू नहर में पलटने से मरने वालों की संख्या अब 12 हो गई है। वाहन में सवार 11 लोगों के शव रविवार को ही मिल गए थे, जिनमें एक ही परिवार के नौ लोग थे। यहां पढ़ें पूरी खबर...
खतरे का निशान पार कर चुकीं गंगा-यमुना का जलस्तर मचा रहा तबाही
उत्तर भारत के कई राज्यों में एक सप्ताह से हो रही मूसलाधार वर्षा के कारण गंगा और यमुना रौद्र रूप धारण कर चुकी हैं। दोनों नदियों के जलस्तर ने सोमवार सुबह नौ बजे वर्ष 2013 के रिकार्ड को तोड़ने के करीब हैं। दोनों नदियों का पानी शहर की कई दर्जन बस्तियों और सैकड़ों गांवों को अपनी आगोश में ले चुका है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
उमर अंसारी को लखनऊ से लेकर गाजीपुर पहुंची पुलिस
फर्जी हस्ताक्षर कर संपत्ति हड़पने के उद्देश्य से न्यायालय में याचिका दायर करने के मामले में 50 हजार रुपये की इनामी अफ्शा अंसारी के बेटे उमर अंसारी को रविवार को लखनऊ के दारुलशफा से गिरफ्तार करने के बाद सोमवार को पुलिस उसे लेकर गाजीपुर पहुंची। यहां पढ़ें पूरी खबर...
यूपी के 46 जिलों में आज घनघोर बारिश की चेतावनी
प्रदेश में मानसून सक्रिय बना हुआ है। रविवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ ही पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में दिनभर बारिश बारिश हुई। सोमवार को भी मौसम ऐसे ही रहने के आसार हैं। 46 जिलों में अगले 24 घंटों में अत्यधिक बारिश की संभावना है, जबकि इनके आस-पास के कई जिलों में भी वर्षा होगी। वहीं, 64 जिलों में गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की आशंका भी जताई गई है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।