यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
उत्तर प्रदेश- 6 बजे 6 बड़ी खबरें: एटा में सीमेंट फैक्ट्री का लोकार्पण, रिटायर्ड फौजी का हंगामा; गोरखपुर में NIA का छापा
Uttar Pradesh 6 baje 6 khabren मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को एटा में नवनिर्मित श्री सीमेंट फैक्ट्री का लोकार्पण किया। ...और पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को एटा में नवनिर्मित श्री सीमेंट फैक्ट्री का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जीरो टॉलरेंस की नीति के परिणाम हमारे सामने हैं। यहां का पावर प्लांट इस बात की घोषणा कर रहा है कि यहां विद्युत उत्पादन के साथ सुंदर वातावरण मिला है। उधर, मुख्यमंत्री जनता दरबार में गुरुवार को एक सेवानिवृत्त फौजी जहर खाकर पहुंच गया। वहां पहुंचते ही उसने कहा कि वह जहर खाकर आया है। यह सुनते ही अफरातफरी मच गई। गोरखपुर में एनआइए की टीम ने चौरीचौरा के चौरी गांव में छापा डाला है। आधार कार्ड बनाने वाले युवक को हिरासत में लेकर टीम पूछताछ कर रही है।
एटा में सीमेंट फैक्ट्री का लोकार्पण
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को एटा जिले में नवनिर्मित श्री सीमेंट फैक्ट्री करने पहुंचे। उनका हेलीकॉप्टर सीमेंट फैक्ट्री में ही बने हेलीपैड पर ही उतरा। यहां, फैक्ट्री का लोकार्पण करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जीरो टॉलरेंस की नीति के परिणाम हमारे सामने हैं। यहां का पावर प्लांट इस बात की घोषणा कर रहा है कि यहां विद्युत उत्पादन के साथ सुंदर वातावरण मिला है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
सीएम के जनता दरबार में जहर खाकर पहुंचा रिटायर्ड फौजी
मुख्यमंत्री जनता दरबार में गुरुवार को एक सेवानिवृत्त फौजी, 65 वर्षीय सतबीर गुर्जर जहर खाकर पहुंच गया। वहां पहुंचते ही उसने कहा कि वह जहर खाकर आया है। यह सुनते ही अफरातफरी मच गई। यहां पढ़ें पूरी खबर...
गोरखपुर में एनआईए का छापा
एनआईए की टीम ने गुरुवार की दोपहर चौरीचौरा के चौरी गांव में छापा डाला। आधार कार्ड बनाने वाले युवक को हिरासत में लेकर टीम पूछताछ कर रही है। तलाशी में बड़ी मात्रा में फर्जी आधार पकड़े जाने की बात कही जा रही है। दोपहर 12 बजे से चल रही एनआइए की तलाशी, पूछताछ और जांच चल रही है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
डबल मर्डर से दहला अमेठी
अमेठी में दोहरे हत्याकांड की सनसनीखेज घटना सामने आई है। खेत में कीटनाशक दवा डालने के विवाद में देवर ने अपने परिवार के साथ मिलकर भाभी और भतीजे पर कुल्हाड़ी से हमला कर उनकी हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपित देवर रामराज अपने परिवार के साथ मौके से फरार हो गया। एसपी सहित बड़ी संख्या में कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। यहां पढ़ें पूरी खबर...
.jpg)
महाभारत के महाराजा शांतनु ने DM से लगाई गुहार
कानपुर में जिलाधिकारी कार्यालय में गुरुवार को जनता दर्शन के दौरान उस समय अलग नज़ारा देखने को मिला जब लोकप्रिय धार्मिक धारावाहिक महाभारत में महाराजा शांतनु का किरदार निभाकर पहचान बनाने वाले अभिनेता संजय शुक्ला उर्फ ऋषभ शुक्ला फरियादी बनकर पहुंचे। यहां पढ़ें पूरी खबर...
मेरठ में कृषि विश्वविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर बर्खास्त
सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की प्रबंध समिति की बुधवार को 61वीं बैठक हुई। जिसमें कई अहम निर्णय लिए गए हैं। बैठक में बायो टेक्नोलाजी महाविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर को बर्खास्त करने का निर्णय लिया गया। इन शिक्षक पर विद्यार्थियों के साथ अभद्रता करने और कम नंबर देने की धमकी देने आरोप थे। बैठक में प्रबंध परिषद में शासन के आदेश पर दो और नए सदस्यों को तीन साल के लिए सदस्य बनाया गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
