विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Amethi Double Murder: मां-बेटे की हत्या से फैली सनसनी, देवर ने भाभी और भतीजे को कुल्हाड़ी से उतारा मौत के घाट

Published: Thu, 21 Aug 2025 03:10 PM (IST)

अमेठी जिले के मुसाफिरखाना में एक सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड में देवर ने कीटनाशक दवा के विवाद में भाभी और भतीजे ...और पढ़ें

मृतका की मां धनपता को ढांढस बंधातीं पुल‍िस कप्‍तान।
मृतका की मां धनपता को ढांढस बंधातीं पुल‍िस कप्‍तान।

संवाद सूत्र, मुसाफिरखाना, (अमेठी)। जिले में दोहरे हत्याकांड की सनसनीखेज घटना सामने आई है। खेत में कीटनाशक दवा डालने के विवाद में देवर ने अपने परिवार के साथ मिलकर भाभी और भतीजे पर कुल्हाड़ी से हमला कर उनकी हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपित देवर रामराज अपने परिवार के साथ मौके से फरार हो गया। एसपी सहित बड़ी संख्या में कई थानों की पुलिस मौके पर मौजूद है।

मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के रुदौली पूरे भवन गांव की है। गांव के रहने वाले रामराज उर्फ राजू पासी के खेत में तीन दिन पहले किसी ने कीटनाशक दवा डाल दी थी। रामराज को शक था कि यह काम उसके भतीजे 20 वर्षीय आकाश पुत्र उदय राज ने किया है।

गुरुवार सुबह करीब 11 बजे आकाश अपनी मां रामा के साथ खेत में काम कर रहा था, तभी रामराज और उसके परिवार के लोग कुल्हाड़ी और धारदार हथियार लेकर पहुंचे और मां-बेटे पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद रामराज, उसकी पत्नी राम लली, बेटी निक्का, मधु और बेटा चंदबाबू मौके से फरार हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही सीओ समेत कई थानों की पुलिस गांव पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर मुसाफिरखाना सीएचसी भेजा। मृतका के भाई जगराम ने कहा कि रामराज ने अपने परिवार के साथ मिलकर मेरी बहन और भांजे की हत्या कर दी है।

आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगाई गई टीमें

श्‍पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने कहा कि घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। दोनों शवों को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- वंदे मातरम और 'भारत माता की जय' का विरोध करना टीचर को पड़ा भारी, BSA ने कर दी ये बड़ी कार्रवाई